एमिटी विश्वविद्यालय में ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों में अंतःविषयक अनुसंधान एवं शिक्षण में उन्नति’’ पर ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का शुभारंभ

EROS TIMES: छात्रों एवं शोधार्थियों को अंतःविषयक अनुसंधान व शिक्षण में उन्नति की जानकारी प्रदान करने हेतु एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिक सांइसेस द्वारा एमिटी एकेडमिक स्टाफ कॉलेज के सहयोग से ‘‘विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा बौद्धिक संपदा अधिकारों में अंतःविषयक अनुसंधान एवं शिक्षण में उन्नति’’ विषय पर 15 दिवसीय ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया। इस 09 से 23 दिसंबर 2024 तक चलने वाले इस कोर्स का शुभारंभ गुजरात के राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जे एम व्यास, एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला, विज्ञान भारती के नेशनल ज्वाइंट ऑरगनाइजिंग सेक्रेटर प्रवीन रामदास, एमिटी विश्वविद्यालय की साइंस एंड टेक्नोलॉजी डोमेन की डीन डॉ. सुनिता रतन और एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिक सांइसेस के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अमरनाथ मिश्रा द्वारा किया गया। इस ऑनलाइन कोर्स में विभिन्न संस्थानों के 100 से अधिक अनुसंधान विद्वानों, वैज्ञानिक, विज्ञान शिक्षकों, स्वास्थय देखभाल व्यवायिकों, फॉरेसिक पेशेवरों आदि ने हिस्सा लिया।

गुजरात के राष्ट्रीय न्यायालयिक विज्ञान विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. जे एम व्यास ने कहा कि जीवन के प्रारंभ होते ही विज्ञान और तकनीकी हमारे साथ होती है और जीवन की समाप्ती तक यह हमारे साथ रहती है। जानकारी प्राप्त करना ज्ञान है किंतु शोध द्वारा विशिष्ट ज्ञान को प्राप्त करना ही विज्ञान है। उन्होनें कहा कि किसी भी नतीजे तक पहुंचने के लिए की गई प्रक्रिया को अनुसंधान कहते है। उत्पाद पहले ही उपलब्ध है आपको केवल उस पहुंचने की प्रक्रिया को प्राप्त करना है जो आसान हो और कम खर्च में उपलब्ध हो। विज्ञान एवं अनुसंधान हमारे जीवन को आसान बनाता है। नई प्रौद्योगिकीयां जहां जीवन को आसान बना रही है वही अपराधी उनका उपयोग अपराध के लिए कर रहे है इसलिए अब हमें सुरक्षा युक्त और दुरूउपयोग ना हो पाने वाली तकनीकी इजाद करनी होगी। अब अनुसंधान के साथ हमें रोकथाम व सुरक्षा पर भी ध्यान देना होगा। नये अनुसंधान, नये विकास, नई सुरक्षा के साथ आयेगें। इस प्रकार के रिफ्रेशर कोर्स आप सभी को नवनीतम शोधों व विचारों को जानने का अवसर प्रदान करेगें।
एमिटी विश्वविद्यालय की वाइस चांसलर डॉ. बलविंदर शुक्ला ने कहा कि एमिटी द्वारा आयोजित यह 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स आपको अपने विचारों को प्रकट करने, नये विचारों को जानने, नये सहयोग संभावनाओं को मंच प्रदान करेगा। जिस तरह नित नये अपराध बढ रहे है उनसे निपटने के लिए आधुनिक तकनीक की आवश्यकता है। भविष्य के फॉरेसिंक विज्ञानीयों की क्षमता और कौशल को विकसित करना होगा। प्रधानमंत्री के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए अंतःविषयक अनुसंधान बेहद आवश्यक है।

विज्ञान भारती के नेशनल ज्वाइंट ऑरगनाइजिंग सेक्रेटरी प्रवीन रामदास ने कहा कि एमिटी और विज्ञान भारती का साथ काफी पुराना है और हमने एमिटी के साथ मिलकर साथ कार्य किया है। इस प्रकार के रिफ्रेशर कोर्स प्रतिभागीयों के लिए ना केवल वर्तमान में बल्कि भविष्य में भी बेहद सहायक होगें।

एमिटी विश्वविद्यालय की साइंस एंड टेक्नोलॉजी डोमेन की डीन डॉ. सुनिता रतन ने कहा कि यह विषय समय की मांग है जिसमें आपको अपने क्षेत्र के अलावा अन्य क्षेत्र के विशेषज्ञों के साथ मिलकर कार्य करना जरूरी है। आप चाहे भी तो हर क्षेत्र के विशेषज्ञ नही बन सकते है और किसी भी नइ तकनीक या उत्पाद को विकसित करने के लिए अंतःविषयक सहयोग आवश्यक है। वर्तमान में नेपथ्य में किया गया अनुसंधान काफी नही है इसलिए आपसी सहयोग पर ध्यान केन्द्रीत करना होगा।

एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फॉरेसिक सांइसेस के एसोसिएट प्रोफेसर और इस रिफ्रेशर कोर्स के प्रोग्राम डायरेक्टर डा अमरनाथ ़िमश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स में 100 से अधिक प्रतिभागी देश विदेश के विभिन्न संस्थानो जैस आरआईएमएस रांची, एम्स दिल्ली आदि से हिस्सा ले रहे है। विशेषज्ञों द्वारा विभिन्न सत्रों के माध्यम से प्रतिभागीयों को जानकारी प्रदान की जायेगी।

प्रथम दिन तकनीकी सत्र मे नोएडा के नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ बायोलॉजिकल्स की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गौरी मिश्रा ने ‘‘अंतः विषयक शोध एवं विज्ञान व तकनीकी में शोध’’ विषय पर और राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान – सीएसआईआर की वरिष्ठ प्रमुख वैज्ञानिक डा ताराकांता जाना ने ‘‘रचनात्मकता, नवाचार और उद्यमिता’’ पर अपने विचार रखे।

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा