प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई में इलेक्ट्रिक बसें दिल्ली का बड़ा कदम- सीएम आतिशी

EROS TIMES:  सीएम आतिशी ने बुराड़ी स्थित डीटीसी के इलेक्ट्रिक बस डिपो का निरीक्षण किया। सीएम ने अधिकारियों डिपो में बसों के लिए मौजूद चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और मौजूदा सुविधाओं का निरीक्षण किया।

इस मौके पर सीएम आतिशी ने कहा कि, “पिछले 7-8 साल से दिल्ली प्रदूषण की समस्या का सामना कर रही है। ख़ासकर अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर के महीने में जब प्रदूषण बहुत बढ़ जाता है। जब दिल्ली में प्रदूषण बढ़ना शुरू हुआ तब अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, बेशक नवंबर-दिसंबर में प्रदूषण का कारण दिल्ली के बाहर जलने वाली पराली हो लेकिन दिल्ली हर संभव इस प्रदूषण के खिलाफ लड़ने के लिए हर संभव कदम उठाएगी। और इस दिशा में दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों को अपनाना शुरू किया।

और आज दिल्ली में प्रदूषण के ख़िलाफ़ युद्ध में अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में लगभग 2,000 बसों के साथ आज दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी बस फ्लीट है। हम लगातार डीटीसी के बेड़े में इलेक्ट्रिक बसें शामिल करते जा रहे है और वो दिन दूर नहीं जब इलेक्ट्रिक बसों के मामले में दिल्ली दुनिया में पहले पायदान पर होगी।”

उन्होंने कहा कि, दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसें इसलिए सफल है क्योंकि “आप” सरकार ने उनकी अहमियत को समझते हुए, उसके लिए जरूरी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया है।”

निरीक्षण के दौरान सीएम आतिशी डिपो में बस ड्राइवरों और कंडक्टरों के लिए बनाए गए कॉमन रूम में भी पहुंची और उनसे बातचीत की। यहाँ सभी कर्मचारी डिपो में मौजूद सुविधाओं से खुश दिखे।

*डीटीसी दिल्ली की लाइफलाइन है*
सीएम आतिशी ने निरीक्षण के बाद डिपो में बस ड्राइवरों और कंडक्टरों से संवाद भी किया। इस दौरान सीएम आतिशी ने कहा कि, डीटीसी दिल्ली की लाइफलाइन है। इसके ड्राइवर-कंडक्टर सिर्फ़ बसों की नहीं बल्कि रोज़ाना 40 लाख से ज़्यादा लोगों को उनके गंतव्य पर पहुँचाकर इस शहर को चलाने का काम करते है। इस शहर की अर्थव्यवस्था को चलाने का काम करते है।

उन्होंने कहा कि, हमारे बस ड्राइवरों-कंडक्टरों का काम बहुत ज़िम्मेदारी का काम है। वो जितने बेहतर ढंग से काम करेंगे, दिल्लीवालों की ज़िंदगी उतनी ही बेहतर होगी। ऐसे में दिल्ली को गति देने वाले डीटीसी ड्राइवर-कंडक्टरों के साथ “आप” सरकार हर कदम खड़ी है।

*बुराड़ी डिपो की विशेषताएं*

160 बसों की क्षमता वाला बुराड़ी बस डिपो पूरी तरह से इलेक्ट्रिक है। यहाँ बसों की चार्जिंग के लिए शानदार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है।

-डिपो में 32 फ़ास्ट चार्जिंग स्टेशन मौजूद है। जहाँ बसें मात्र एक घंटे में चार्ज होकर 150 किमी चलती है।

-डिपो में बसों की साफ़-सफ़ाई के लिए ऑटोमेटेड वाशिंग सिस्टम भी मौजूद है।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस