एक बार फिर दिव्यांगों को करायी हवाई यात्रा समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने

नोएडा:EROS TIMES: मोदी सरकार के सुशासन के चार वर्ष सम्पूर्ण होने तथा श्री नारायण सांस्कृति चेतना न्यास तथा श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट द्वारा श्री राम अनुग्रह नारायण की पुण्य स्मृति में दिव्यांगों को हवाई यात्रा करायी गयी।

उक्त कार्यक्रम के तहत हवाई यात्रा दिल्ली से अहमदाबाद तथा अहमदाबाद से वापिस दिल्ली की रही।
नोएडा गेट से सुबह 5 बजे अधिकारी राकेश कुमार मिश्र उप्पर मुख्य कार्यपालक, अरुण कुमार सिंह – पुलिस अधीक्षक (नगर) नोएडा के उन्होंने झंडी दिखाकर गाडी को रवाना किया।

इस हवाई यात्रा में 60 दिव्यांग शामिल हुए जो ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन से लिये गये थे व उनके साथ उनके टीचर्स व संस्था का स्टाफ भी था। इसके बाद सबने सुबह 7:40 पर इंडीगो से अपने सपनों की उडान भरी व 10 बजे अहमदाबाद पहुंचे।

अहमदाबाद के कम्फर्ट इन्न होटल में सबको भोजन कराया गया। जिसके बाद महामहिम गवर्नर के साथ उनके भवन में मुलाकात की गयी व बातचीत भी हुई, उन्होंने श्री नारायण सांस्कृति चेतना न्यास तथा श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट व उसके कार्यों की काफी सराहना की।

महामहिम गवर्नर से मुलाकात के बाद सब वापिस कम्फर्ट इन्न होटल आए व यहां पर गुजराती सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया, कार्यक्रम के दौरान ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के विद्यार्थियों ने भी अपनी संगीत की कला का प्रदर्शन किया।

इसी दौरान सबने भोजन किया व चाय नाश्ते के कार्यक्रम के बाद सब 6 बजे एअरपोर्ट के लिए रवाना हुए व 8:20 की इंडिगो की दिल्ली के लिए फ्लाइट ली।

बताते चलें कि इससे पहले भी राजन श्रीवास्तव दिव्यांग बच्चों के साथ जयपुर की यात्रा के लिए निकले थे। कार्यक्रम के दौरान मच संचालक रहे करूणेश शर्मा।

ॐ विश्रांति की अध्यक्ष ज्योति सक्सेना ने भी संस्था के कार्यों की काफी सराहना की।

यात्रा के दौरान अंजनी कुमार, संजीव माथुर, अतुल नागपाल, डॉक्टर अखिलेश शर्मा, डॉक्टर समरजीत चौधरी, डॉक्टर सीमा, डॉक्टर मोनिका शर्मा, डॉक्टर पूनम कांडपाल, सीता रीना, आलोक सिंहा, अशोक शर्मा, अनिल गुप्ता व ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के डेविड जी व रवि भी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस