पेट के कीड़ों से छुटकारा, सेहतमंद भविष्य हमारा
Eros Times: नोएडा राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर भावराव देवरस विद्या मंदिर विद्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस. के. शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह एवं ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर यशपाल सिंह (बिसरख) की गरिमामयी उपस्थिति रहे, साथ में रचना जी (सीएमओ ऑफिस), डॉक्टर रश्मि शुक्ला, डॉक्टर एम. पी. सिंह की भी उपस्थिति रही।
विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सुशील जैन (अध्यक्ष ), रजनीश नारंग (प्रबंधक ), रमन चावला (उपाध्यक्ष), डॉ० सुनेत्री (कोषाध्यक्ष), मणि मित्तल (सह-व्यवस्थापक ), विद्यालय के प्रधानाचार्य सोमगिर गोस्वामी एवं जे. के. चुघ (सदस्य विप्रस) की भी उपस्थिति रही। भरत (एविडेंस एक्शन विभाग, सीएमओ ऑफिस) ने इस कार्यक्रम को कोऑर्डिनेट किया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने हाथों से भैया बहनों को दवा खिलाकर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सीएमओ एस. के. शर्मा ने भैया बहनों को बताया कि यह अभियान 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के भैया बहनों को कृमि से मुक्ति दिलाने हेतु है, जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध न हो और सभी अपने परिवार, अपने आस- पड़ोस में जितने भी 1 वर्ष से 19 वर्ष के बीच के भैया/ बहन है उनको यह दवा जरूर खिलाएं। डीआईओएस धर्मवीर सिंह ने भैया बहनों को विभिन्न प्रकार के कृमियों (कीड़ों) के विषय में जानकारी दी और इस दवा को लेने के फायदे बताएं।






