आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी ने नोएडा अथॉरिटी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता कैम्पेन चलाया

Eros Times: नोएडा आईएमएस डिजाइन एण्ड इनोवेशन एकेडमी ने नोएडा अथॉरिटी के संयुक्त तत्वाधान में स्वच्छता कैम्पेन चलाया। बृहस्पतिवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आरआरआर थीम के तहत छात्रों को जागरूक किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्रो ने वाल पेंटिंग, कैनवास पेंटिंग एवं कबाड़ से जुगाड़ बनाकर स्वच्छ नोएडा स्वास्थ्य नोएडा के संदेश दिए।कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए आईएमएस-डीआईए की निदेशिका डॉ. अनुराधा मोदक ने छात्रों से अपने घर, मुहल्ले, सेक्टर एवं सोसायटी को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत की शुरुआत सबसे पहले हमें खुद से ही करनी होगी। हम सभी को अपनी छोटी-छोटी भूल को सुधार कर अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। हमें आदत डालनी होगी कि अपने द्वारा उपयोग की गई किसी भी वस्तु के अवशेष को हम खुद से कूड़ेदान में डालें, साथ ही जहां तक हो सके अपने आसपास के लोगों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करें। वहीं कार्यक्रम के दौरान नोएडा अथॉरिट, जन स्वास्थ्य विभाग के असिस्टेंट मैनेजर अरुण कुमार ने कहा कि नोएडा को हरित, स्वच्छ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आईएमएस-डीआईए में स्वच्छता जागरूकता कैम्पेन चलाया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने सेक्टर और सोसाइटी के आस-पास कूड़ा ना फैलाए एवं अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में आयोजित इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के दूसरे दिन उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद और लोकप्रिय भोजपुरी कलाकार मनोज तिवारी ने एक्सपो का दौरा किया। उनके…

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 7 views
    इंडियन डीजे एक्सपो 2026 के अंतिम दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और नए प्रोडक्ट्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    • By admin
    • August 21, 2026
    • 11 views
    टेंट, कैटरर्स एंड डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के चतुर्थ महा अधिवेशन को लेकर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    • By admin
    • August 20, 2026
    • 14 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 में पहुंचे मनोज तिवारी, अत्याधुनिक म्यूजिक और एवी टेक्नोलॉजी की जमकर सराहना

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 12 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 28 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 10 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया