मनीष सिसोदिया के संदेश पर सौरभ भारद्वाज ने पटपड़गंज के निवासियों और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ की बैठक

जेल में भी पूर्व उपमुख्यमंत्री को पटपड़गंज की जनता का ख्याल पटपड़गंज विधानसभा में पेयजल की समस्या को लेकर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को भेजा था संदेश
जल मंत्री ने इलाके में पेयजल की सुचारू सप्लाई के लिए सालों पुराने यूजीआर के पम्प मोटर बदलने और मंडावली अमिनिया प्लांट को जल्द चालू करने के दिए निर्देश
पटपड़गंज गांव शशि गार्डन क्लस्टर पांडव नगर आचार्य निकेतन मंडावली पूर्व विनोद नगर और पश्चिम विनोद नगर में पेयजल आपूर्ति की समस्या से जल्द लोगों को मिलेगी राहत
पटपड़गंज विधानसभा में मंडावली यूजीआर-1 और 2 से पानी की सप्लाई होती है लेकिन यूजीआर में पानी का स्तर घटने से अंतिम छोर वाले इलाकों में नहीं पहुंच पा रहा पानी
EROS TIMES:  अरविंद केजरीवाल के निर्देशों का पालन करते हुए अमिनिया प्लांट को जल्द चालू कर पटपड़गंज में पानी का उत्पादन बढ़ाया जाएगा लोगों को 24 घंटे नल से मिलेगा साफ पानी दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का संदेश मिलने पर जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने शनिवार को पटपड़गंज विधानसभा के निवासियों के साथ बैठक कर उनकी पेयजल से जुड़ी समस्याएं सुनीं। साथ ही डीजेबी अधिकारियों को इलाके में जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान करने के लिए सालों पुराने यूजीआर के पम्प मोटर बदलने और मंडावली अमिनिया प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए। दरअसल पिछले कुछ दिनों से पटपड़गंज विधानसभा के कई निवासी पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कार्यालय पर पानी की आपूर्ति की शिकायत को लेकर पहुंच रहे थे। ऐसे में कथित घोटाले के फर्जी मामले में जेल में बंद मनीष सिसिदिया को उनके घर से मिलने जाने वाले लोगों ने विधानसभा के लोगों की समस्या के बारे में अवगत कराया। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने उनके जरिए जेल से संदेश भेजा कि जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को पेयजल की समस्या के बारे बताया जाए। इसी कड़ी में आज जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बैठक आयोजित कर इलाके के लोगों की समस्याएं सुनीं। बैठक में मेंबर वॉटर, चीफ वॉटर वर्कस एडिशनल चीफ इंजीनियर मेंटेनेंस, विधानसभा से संबंधित जल बोर्ड के अन्य अधिकारी और इलाके के दर्जनों निवासी मौजूद थे।
जल मंत्री ने यूजीआर में लगे पुराने पंप मोटर को तत्काल प्रभाव से बदलने के दिए निर्देश
जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि पटपड़गंज विधानसभा में मंडावली यूजीआर नंबर-1 और मंडावली नंबर -2 यूजीआर के जरिए पानी की सप्लाई होती है। लेकिन पिछले एक-दो माह से यूजीआर में पानी का स्तर घट गया है। जहां पानी का स्तर 14 फीट तक होना चाहिए लेकिन यह 10-11 फीट पर पहुंच गया है। इसी वजह से विधानसभा के अंतिम छोर वाले इलाकों में पानी की सुचारू सप्लाई नहीं हो पा रही है। ऐसे में पटपड़गंज गांव शशि गार्डन क्लस्टर पांडव नगर आचार्य निकेतन मंडावली व पूर्व विनोद नगर का हिस्सा और पश्चिम विनोद नगर के कुछ हिस्से में लोगों को पानी की किल्लत से जुझना पड़ रहा है। इसके अलावा यूजीआर में पंप मोटर (पानी को पंप करने वाली मोटर) काफी पुरानी हो गई है। ऐसे में मोटर पंप प्रेशर से पानी को पंप करने में असमर्थ है। इलाके में पानी की सुचारू सप्लाई के लिए संबंधित डीजेबी अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से यूजीआर में पंप मोटर्स को बदलने के निर्देश दिए गए है।
इलाके में पानी का उत्पादन बढ़ाकर आसपास के क्षेत्रों की जल आपूर्ति में होगा सुधार
जल मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बताया कि अरविंद केजरीवाल  के निर्देशों का पालन करते हुए दिल्ली सरकार हर घर को 24 घंटे नल से साफ पानी देने की दिशा में युद्धस्तर पर काम कर रही है। इसी कड़ी में पटपड़गंज विधानसभा में भी पानी का उत्पादन बढ़ाकर आसपास के क्षेत्रों की जल आपूर्ति में सुधार किया जाएगा। दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों को यहां मौजूद अमिनिया प्लांट को जल्द चालू करने के निर्देश दिए गए है। अमिनिया प्लांट के चालू होने के बाद पानी का प्रोडक्शन बढ़ जाएगा। इसके साथ ही इलाके के लोगों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। बैठक के दौरान स्थानीय निवासियों ने जल मंत्री से मंडावली में जेडआरओ की लापरवाही को लेकर शिकायत की। निवासियों ने बताया कि जेडआरओ द्वारा न तो लोगों की समस्याओं पर कोई कार्रवाई की जाती है और न ही किसी से अच्छे से व्यवहार किया जाता है। इस पर जल मंत्री ने तुरंत एक्शन लेते हुए जेडआरओ को शॉ कॉज नोटिस जारी किया।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 26 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 22 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 136 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 64 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 252 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 105 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला