लता भाटिया स्मृति में ध्यानयोग शिविर सम्पन्न

अन्तर्चेतना में ध्यान को ले जाते हुए परम चेतना से जुड़ेंगे तो हमें स्वानुभुति हो जाएगी
लता भाटिया हमारे लिए प्रेरणा की स्रोत थी-केके अरोड़ा
अखिल भारतीय ध्यान योग संस्थान के तत्वावधान में लता भाटिय़ा स्मृति मे ध्यान योग शिविर का आयोजन शिवालिक पार्क अशोक नगर मे किया गया।
ध्यानयोग शिविर का शुभारम्भ ओ३म् की ध्वनि और गायत्री मंत्र से संस्थान के अध्यक्ष कृष्ण कुमार अरोड़ा द्वारा किया गया तत्पश्चात संस्थान की कार्यकारिणी द्वारा श्रीमती लता भाटिया के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
योग शिक्षिका डा निशा शर्मा ने हाथों पैरों के सूक्ष्म व्यायाम  तितली आसन का अभ्यास कराया तथा लाभों की चर्चा की।
EROS TIMES: योग शिक्षिका नीता खन्ना ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास चक्रों पर ध्यान कराते हुए कराया व इसके लाभों की चर्चा की पश्चात शवासन में विश्राम कराया।वरिष्ठ योग शिक्षिका रेखा गुलाटी ने द्वारा दीर्घश्वसन प्राणायाम विरेचन क्रिया आर्ट ऑफ लिविंग भस्रीका का अभ्यास कराने के पश्चात पद्मासन में बैठाकर शीतली शीतकारी एवं एसिडिटी दूर करने के लिए प्लावली का अभ्यास कराया।कपालभांति प्राणायाम चक्रों का ध्यान करते हुए बीज मंत्रों के साथ कराया इससे कण कण में ऊर्जा का संचार होता है,ब्रेन के सेल्स प्रभावित होते हैं।फिर बाह्य एवं आंतरिक कुम्भक लगवाया।बीपी जैसे असाध्य रोगों को दूर करने हेतु अनुलोम-विलोम शांतमन से करने से ऊर्जा बढ़ती है,नींद ना आने की समस्या को दूर करने के लिए भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया।
संस्थान के उपाध्यक्ष  मनमोहन वोहरा ने पद्मासन सिद्धासन सुखासन में बैठाकर ओम की ध्वनि का गुंजार किया मेरुदण्ड सीधा गर्दन सीधी आंखें बंद  कराकर अंतर्मुखी होने का प्रयास कराकर शरीर के विभिन्न अंगों पर ध्यान केन्द्रित कराकर शिथिल कराया फिर ध्यान का अभ्यास उन्मुनि मुद्रा में ले जाकर कराया, विचार शून्य किया व इसके लाभों की चर्चा करते हुए बताया अन्तर्चेतना में ध्यान को ले जाते हुए परम चेतना से जुड़ेंगे तो हम रिचार्ज हो जाएंगे और स्वानुभूति हो जायेगी।
वरिष्ठ योग शिक्षिका वीना वोहरा ने लता का प्रिय भजन “ओ३म् नाम के हीरे मोती मैं बिखराऊं गली गली”सुनाकर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया।
योग शिक्षक अशोक गुप्ता (आटे वाले),वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार गुप्ता ने भी अपनी कविताओं द्वारा लता भाटिया को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
योगाचार्य मनमोहन वोहरा ने स्व. लता भाटिया की संस्थान को योगदान की चर्चा करते हुए बताया कि मेरा उनसे 1998 में संपर्क हुआ था यहीं से मेरी योग यात्रा प्रारंभ हुई,उनकी सत्य वादिता योग के प्रति लगन,बुलंद आवाज को देख नित्य प्रेरणा मिलती थी उनके पति श्याम सुंदर भाटिया भी उनको पूर्ण सहयोग देते थे।उनके आदर्शों पर चलकर हम और भी आगे बढ़ सकते हैं।
संस्थान के अध्यक्ष श्री के. के. अरोड़ा  ने भारत माता की जय,वंदे मातरम्,आंधी हो तूफान हो चेहरे पर मुस्कान हो के नारे लगाकर कहा कि हमने स्व.लता भाटिया और भोपाल सिंह जी से जीवन में बहुत कुछ सीखा है यह हमारे प्रेरणा स्रोत हैं।उन्होंने मुसुकुराहट के साथ जीने पर बल दिया और आगामी योग कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया की मिट्टी मालिश का प्रोग्राम 14/05/2023 को छोटे हरिद्वार मुरादनगर में होगा।उन्होंने सभी  योग क्लासों से आये पदाधिकारियों,योग शिक्षकों और सभी  साधकों का धन्यवाद किया।
संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक शास्त्री ने तालासन व बम्बइया हास्यासन का अभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन योग शिक्षक  राजीव जिन्दल ने किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री अनिल स्वामी (पार्षद), डा आरके पोद्दार प्रवीण आर्य राम प्रकाश गुप्ता अजय मित्तल श्रीमती गीता गर्ग पूजा निश्चल  दीपा नेतराम जॉली शर्मा सुमन बंसल विभा भारद्वाज हरीओम सिंह संत राम चरथ कुमार बी जी पाल आदि अनेकों गणमान्य लोग मौजूद रहे।
श्रीमती दयावती,तूलिका गर्ग  पुष्पा सीमा गोयल एवं सुधा शर्मा द्वारा शांति पाठ एवं वैदिक प्रार्थना के साथ सभा सम्पन्न हुई तथा  विजय चौधरी द्वारा बनाई गई ठंडाई ग्रहणकर सभी ने ख़ुशी-२ अपने घरों को प्रस्थान किया।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 37 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 45 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन