सिर मे गंभीर चोट लगने से हुई थी वृद्ध की मौत

EROS TIMES: गाजीपुर बिरनो थाना क्षेत्र के माधोपुर मिश्रौली गांव में बंद पड़े मकान में संदिग्ध अवस्था में मृत मिले वृद्ध की मौत सिर में गंभीर चोट लगने से हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। इधर, घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग मुंबई से पैतृक गांव के लिए रवाना हो चुके हैं। वहीं परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में सन्नाटा है।

माधोपुर मिश्रौली गांव गांव निवासी रविंद्र नाथ मिश्रा (62) परिवार के साथ मुंबई रहते थे। करीब 20 दिन पूर्व वह घर आए थे और पैतृक मकान में सबमर्सिबल पंप की बोरिंग करा रहे थे। बीते 17 मार्च को खाना खाकर मकान के चैनल गेट को बंदकर चारपाई पर सो रहे थे। दूसरे दिन बीते 18 मार्च को जब एक रिश्तेदार उनसे मिलने पहुंचे तो चारपाई पर रविंद्र नाथ मिश्रा पड़े थे और जमीन पर खून का धब्बा दिखाई पड़ा। उनके शोर मचाने पर ग्रामीण अन्य लोगों को घटना की जानकारी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर, एसपी ओमवीर सिंह ने परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत करने के बाद मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से वृद्ध की मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव