भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी पीवीआर लिमिटेड ने बॉलिवुड स्टार और महत्वाकांक्षी क्लाईमेट योद्धा भूमि पेडनेकर के साथ गठजोड़ किया है।

EROS TIMES: भारत की सबसे बड़ी और सबसे प्रीमियम सिनेमा प्रदर्शन कंपनी ‘पीवीआर लिमिटेड’ ने एक अद्वितीय और लंबे समय तक कायम रहने वाले अभियान में बॉलिवुड स्टार और महत्वाकांक्षी क्लाईमेट योद्धा भूमि पेडनेकर के साथ गठजोड़ किया है। इस गठजोड़ के तहत लोगों के बीच जलवायु परिवर्तन के नुकसानों के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाएगी और उन्हें जीवनशैली के लंबे समय तक कायम रहने वाले विकल्प चुनने का प्रोत्साहन दिया जाएगा ताकि पर्यावरण संरक्षण में मदद मिले।

ब्रांड ने एक मल्टी-मीडिया कंज़्यूमर अभियान के छह रूपांतर पेश किए हैं। हर रूपांतर में पीवीआर द्वारा भूमि पेडनेकर के साथ एक अभियान चलाया जाएगा और अभियान के हैंडल #YourTurnToAct द्वारा ‘कार्रवाई करने’ का आह्वान किया जाएगा। इस अभियान का अनावरण पीवीआर प्लाज़ा, नई दिल्ली में भूमि पेडनेकर और पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव कुमार बिजली द्वारा किया गया। पीवीआर इस अभियान के लिए पूरे भारत में अपने थिएटर्स की स्क्रीन के महत्वपूर्ण समय का योगदान देगा और यह संदेश देश के हर कोने में पहुंचाकर सिनेप्रेमियों के बीच सस्टेनेबल व्यवहार को बढ़ावा देगा।

इस घोषणा के बारे में संजीव कुमार बिजली ने कहा, ‘हमें जलवायु परिवर्तन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के इस नेक काम में भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक और क्लाईमेट योद्धा भूमि पेडनेकर के साथ गठजोड़ करने की खुशी है। पीवीआर एक जिम्मेदार कारपोरेट नागरिक है, जो अपने संचालन में सस्टेनेबल गतिविधियों का उपयोग कर पर्यावरण पर अपने असर को कम करने की ओर बढ़ते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए हम ऐसे गठबंधन कर रहे हैं जो हमारे संचालन को कार्बन-मुक्त बनाने में मदद करेंगे।’
बता दें कि कंपनी अपने व्यवसाय में ठोस कदम उठाकर अपने संचालन द्वारा पर्यावरण को होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने का प्रयास कर रही है। इन प्रयासों में ऊर्जा और पानी का संरक्षण एएचयू में वैरियेबल फ्रीक्वेंसी ड्राइव वॉशरूम्स में ऑक्युपेंसी सेंसर और वॉश बेसिन के टैप्स में वाटर फ्लो रेस्ट्रिक्टर शामिल हैं।

वहीं भूमि पेडनेकर ने बताया, ‘मैं पीवीआर सिनेमाज़ द्वारा केंद्रित सस्टेनेबिलिटी अभियान का हिस्सा बनने के लिए रोमांचित हूं। मल्टीप्लेक्स प्रदर्शन के क्षेत्र में लीडर के रूप में बिजली का उपयोग कम करने और ग्रीन उपायों जैसे शुगरकेन बैगेस से बने कंटेनर का उपयोग करने के उनके प्रयास सस्टेनेबल जीवन की जरूरत पर बल देते हैं। #YourTurnToAct प्रगतिशील और अनुकरण में आसान है। मैं भारत में जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों में हमेशा सहयोग देती रहूंगी। इस प्रयास ने मेरे दिल को छू लिया है। हमारे पास पृथ्वी का विकल्प नहीं है इसलिए बहुत देर हो जाने से पहले ही कदम उठाना जरूरी है।’

उल्लेखनीय है कि इस अभियान में एक जिम्मेदार कारपोरेट नागरिक के रूप में कंपनी द्वारा की गई विभिन्न पहलों का प्रदर्शन किया गया है। कंपनी जलवायु परिवर्तन का प्रभाव कम करने और बड़ी आबादी तक पहुंचकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराने के लिए अपनी अद्वितीय स्थिति का उपयोग कर रही है और लोगों को सस्टेनेबल जीवनशैली अपनाने का प्रोत्साहन दे रही है। लोगों को #YourTurnToAct यह साझा करने का प्रोत्साहन दिया जा रहा है कि इस अभियान ने उन्हें सस्टेनेबल विकल्प चुनने की प्रेरणा किस प्रकार दी।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला