सलाम नमस्ते में पोषण माह कैंपेन की शुरुआत

नोएडा:EROS TIMES: इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आईएमएस) नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते 90.4 में पोषण माह कैम्पेन की शुरूआत की गई।
शुक्रवार को सेक्टर 62 स्थित संस्थान परिसर में आहार विशेषज्ञ श्वेता सिन्हा ने मां, बच्चे एवं नवजात शिशु के खान-पान, पोषण-युक्त आहार, कुपोषण के कारणो की चर्चा रेडियो के माध्यम से की।

संपूर्ण आहार की चर्चा करते हुए शेवेता सिन्हा ने बताया कि स्वादिष्ट खान-पान की जानकारी लगभग सभी घरों की महिलाओं को होती है, लेकिन भोजन की पौष्टिकता कैसे बरकरार रखी जाए यह जानना ज्यादा जरूरी है।
खासकर भोजन पकाते समय उसकी साफ-सफाई, बिटामिन, प्रोटीन, आयोडीन एवं भोजन की पोषकता को बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस मुहीम से हर भारतीय का योगदान होना चाहिए।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार देश के 220 सामुदायिक रेडियो में से 40 रेडियो को भारत सरकार की पहल “सही पोषण देश रोशन” कार्यक्रम के चयनित किया गया।

इस मुहीम के तहत देश के 40 सामुदायिक रेडियो को अगले एक महीने तक न्यूनतम आठ प्रोग्राम बनाकर प्रसारित करने है। सरकार की इस मुहीम में आनेवाले समय में अन्य सामुदायिक रेडियो को भी जोड़े जाने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस