रायबरेली में NTPC के संयंत्र का बॉयलर फटा, 26 की मौत, 100 से ज्यादा मजदूर घायल

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार स्थित नैशनल थर्मल पॉवर कार्पोरेशन (NTPC) के प्लांट में बॉयलर के पाइप फटने से भीषण आग लग गई। हादसे में 26 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 100 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। वहीं कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने इस हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। राहुल गांधी आज सुबह गुजरात से रायबरेली के लिए रवाना हो चुके हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह घटना करीब 3.00 से 3.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। ऊंचाहार के विधायक मनोज पांडेय ने बताया कि हादसे के बाद स्थिति इतनी भयावह है कि उनके चीथड़े गिरते देख वे हैरान रह गए। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा हुआ उस समय प्लांट में 250 के करीब मजदूर काम कर रहे थे। जहां यह हादसा हुआ वहां 500 मेगावाट बिजली का उत्पादन होता है। कुछ श्रमिकों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें लखनऊ रैफर किया गया है।

मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख सचिव गृह अरविंद कुमार को फोन कर घटना की जानकारी ली और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए घटना में मारे गए लोगों के परिवारीजन को दो-दो लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार व मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपये आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है। राज्यपाल राम नाईक ने भी भीषण हादसे में लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस