निर्भया की मां ने राहुल गांधी को शुक्रिया करते हुए कहा-आपकी मदद से मेरा बेटा पायलट बना

नई दिल्ली/EROS TIMES :  वर्ष 2012 में निर्भया गैंगरेप केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। सभी इस कांड से स्तब्ध थे। निर्भया की मां आशा देवी ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को शुक्रिया करते हुए कहा कि आपकी मदद से मेरा बेटा पायलट (Pilot) बना और हमारे परिवार पर बहुत बड़ा एहसान किया है। उनकी वजह से ही आज मेरा बेटा और निर्भया का भाई पायलट बना है। आशा देवी ने कहा कि निर्भया के साथ हुए हादसे के बाद हमारा पूरा परिवार टूट गया था। हम अपनी मृतक बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए भरसक प्रयत्न कर रहे थे लेकिन उस वक्त भी हमारा बेटा अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा था। उन्होंने बताया कि बेटे के हौसले को बढ़ाने के लिए राहुल गांधी आगे और उन्होंने न सिर्फ नर्भया के भाई की पूरी पढ़ाई को स्पोन्सर किया बल्कि वे हमारे परिवार के साथ जुड़े भी रहे और लगातार फोन करके मेरे बेटे को मोटिवेट भी करते रहे।
आशा देवी के अनुसार जब निर्भया के साथ वो घिनौना कांड हुआ, उस समय उसका भाई 12वीं में पढ़ता था। राहुल गांधी उस वक्त उनके बेटे से बात की तब उसने आर्मी ज्वाइन करने की इच्छा बताई। तो राहुल ने ही उसे सलाह दी कि वह स्कूल खत्म होने के बाद पायलट की ट्रेनिंग करे। 2013 में सीबीएसई की परीक्षा देने के बाद उसने रायबरेली की इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान एकेडमी में एडमिशन लिया और रायबरेली में शिफ्ट हो गया। उसे वहां काफी मुश्किले भी आई पर वह डाटा रहा। वहीं वह लगातार अपनी बहन के केस पर भी जानकारी लेता रहता था। राहुल फोन पर उससे टच थे और उसे कड़ी मेहनत करने की सलाह देते रहे और कभी भी क्विट न करने को कहा।
निर्भया की मां ने कहा कि अब उसकी पढ़ाई खत्म हो गई है और गुरुग्राम में ट्रेनिंग चल रही है। वह जल्द ही प्लेन उड़ाएगा। उन्होंने बताया कि राहुल के अलावा उनकी बहन प्रियंका ने भी कई बार उससे फोन पर बात करके उसका हाल चाल जाना।
आपको बता दें कि निर्भया केस के सभी आरोपियों पर रेप और मर्डर का चार्ज लगा है। एक आरोपी की पुलिस कस्टडी में ही मौत हो गई थी। वहीं बाकि के चार आरोपियों को फांसी की सजा दी गई थी। एक नाबालिग आरोपी को तीन साल के लिए सुधार प्रक्रिया में भेजा दिया था।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस