नोएडा के व्यापारियों ने दिया सुुनील चौधरी को समर्थन

नोएडा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधी मंडल के अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद बनवारी लाल कंछल ने अग्रेसन भवन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। प्रेस वार्ता में बोलते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने व्यापारियों के हित में तमाम महत्वपूर्ण कार्य किए। अखिलेश सरकार ने 50 से अधिक वस्तुओं पर वैट समाप्त किया। दो दर्जन वस्तुओं  पर वैट की दरों पर कमी की, फॉर्म-38, 50 रुपए की जगह 5 रुपए का किया गया। लोहे के निर्माताओं का पर 5 प्रतिशत की जगह एक प्रतिशत कर किया गया। सीमेंट कारोबारियों पर फॉर्म-21 को ई-संचरण से बाहर किया गया एवं 50 लाख तक के कारोबारियों पर कर निर्धारण समाप्त किया गया। वहीं भाजपा की सरकार ने नोटबंदी से उद्योग धंधों को पूरी तरह से तबाह कर दिया। खुर्दा बाजार में एफडीआई को शत-प्रतिशत छूट देकर, व्यापार को बर्बाद कर दिया। सर्राफा व्यापारियों पर एक्साइज कर थोपा गया। वहीं आयकर की जिन धारोओं में जुर्माने का प्रावधान था, उन धाराओं में जेल का प्रावधान लागू किया गया। आयकर कानून की विभिन्न धाराओं में जुर्माने की दरें हजारों से बढ़ाकर 5 लाख तक कर दी गई।  नए जीएसटी कानून  में व्यापारियों के लिए तीन माह से लेकर 5 वर्ष तक के कड़े जेल प्रावधान बनाए गए। इसलिए आज उत्तर प्रदेश के व्यापारियों  ने  निर्णय लिया है कि वह व्यापारियों के  हित में समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देंगे। और उनका पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में दोबारा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। इस मौके पर नोएडा के सैकड़ो व्यापारियों ने  कांग्रेस व सपा के संयुक्त उम्मीदवार सुनील चौधरी को अपना समर्थन देने का ऐलान किया।

इस अवसर पर व्यापारी नेता नरेश कुच्छल, सपा महासचिव राघवेंद्र दुबे, डीपी गोयल, संजय गोयल,  विपिन गोयल, अमित भाटी, अशोक गोयल, लघु अग्रवाल, राकेश सिंघला, त्रश्षि गुप्ता, अनिल गोयल, सतीश गर्ग, नवनीत गुप्ता, बाबूलाल बंसल, शकील अहमद, संदीप अग्रवाल, सुरेश गुप्ता, सुरेश सिंघला सहित सैकड़ों व्यापारी नेता व व्यापारी  मौजूद  रहें।

सुनील चौधरी ने  अपने समर्थकों के साथ सेक्टर-70, कनावनी, मोरना, झुंडपुरा, निठारी, सेक्टर-50 मार्किट, अट्टा गांव, सेक्टर-21 का दौरा कर लोगों  से वोट देने की अपील की। इस मौके  पर  सपा अध्यक्ष  राकेश यादव, वीरसिंह यादव, सूबे यादव, सतपाल यादव, देवेंद्र अवाना, दिनेश प्रधान, राकेश वर्मा,  संजीव मादरा, प्रवीण भारद्वाज, महावीर सिंह सहित सैकड़ों सेक्टरों के गणमान्य लोग व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

      नोएडा। रामदास अठावले के नेतृत्व वाली रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) (आरपीआई-ए) ने उत्तर भारत में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा