‘नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ ने धूमधाम से मनाया पहला दीक्षांत समारोह “कनवोकेशन 2017”

दिल्ली-एनसीआर, इरोस टाइम्स: दिल्ली-एनसीआर स्थित ‘नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ में प्रथम दीक्षांत समारोह का आयोजन पूरे जोश एवं उत्साह से संपन्न हुआ। सुप्रसिद्ध व्यक्तित्व डॉ. गिरीश साहनी, सचिव, भारत सरकार, वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसन्धान विभाग, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी मंत्रालय ने इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की एवं दीक्षांत भाषण दिया। इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. अरविन्द कुमार सिंह और चेयरमैन डॉ. देवेश कुमार सिंह ने अकादमिक वर्ष 2011 एवं 2016 के कुल 1700 छात्रों को गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में डिग्री व डिप्लोमा प्रदान किए।

दीक्षांत समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि की उपस्थिति में लैंप लाईटिंग एवं छात्र-छात्रों द्वारा सुमधुर सरस्वती वंदना की प्रस्तुती द्वारा हुआ। मुख्य अतिथि, डॉ. गिरीश साहनी ने दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “हमें हमेशा सीखने की प्रक्रिया को बरक़रार रखना चाहिए और जितनी अच्छी से अच्छी शिक्षा हम प्राप्त कर सकते हैं। हमें विद्या एवं कौशल ग्रहण करते हुए अपनी प्रतिभा को लगातार निखारते रहना चाहिए और साथ ही, खुद से हमेशा ईमानदार रहना चाहिए। आपमें असंभव को संभव करने की प्रबल शक्ति है, इसलिए कभी भी हिम्मत मत हारिये और आने वाली पीढ़ी के लिए एक लीडर के रूप में सामने आईये”।

इस अवसर पर वैलिडिक्ट्री भाषण देते हुए डॉ. देवेश कुमार सिंह, चेयरमैन, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कहा कि, “मुझे एक असीम सुख और संतोष का अनुभव हो रहा है कि आज हम सब यहाँ छात्रों द्वारा किये गए कठिन परिश्रम को सम्मान देने के लिए एकत्रित हुए हैं। एनआईयू में हम छात्रों से जुड़ने, उन्हें वैश्विक स्तर पर सर्वोत्तम ज्ञान एवं औद्योगिक कौशल प्रदान करने में विश्वास करते हैं।”

‘नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ ने 1000 गौरवशाली छात्रों को स्नातक की डिग्रीज और 700 छात्रों को स्नातकोत्तर डिग्रीज से पुरस्कृत किया।  गौरतलब है कि इन सभी छात्रों को प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय कंपनियों से आकर्षक नौकरियों के ऑफर मिल चुके हैं। एनआईयू, विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सुदृढ़ एवं इंटरैक्टिव पर्सनलाइज्ड लर्निंग का बेहतरीन माहौल प्रदान करती है और साथ ही छात्रों को यहां अपने संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञों एवं ख्याति प्राप्त विद्वानों से रूबरू होने का अवसर मिलता है। विश्वस्तरीय उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करने के साथ ही नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी विभिन्न एक्स्ट्राकरिकुलर एक्टिविटिज टॉप रेटेड करियर सर्विस भी प्रदान करती है ताकि छात्रों को रोजगार क्षमता बढ़ सकें, और उन्हें हर क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हो सकें।

‘नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी’ (एनआईयू), एक गैर-सरकारी शैक्षिक संस्था है जो मारुती- एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा स्पोंसर की गयी है। 75 एकर्स में फैली हुई नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यमुना एक्सप्रेसवे एजुकेशनल हब, गौतम बुद्ध नगर के पास स्थित है। यह अंतर्राष्ट्रीय युनिवर्सिटी दिल्ली-एनसीआर स्थित अपने सबसे बड़े कैम्पस में 21 से ज्यादा देशों के छात्रों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर शिक्षा प्रदान कर रही है। एनआईयू ने सीखने-सिखाने के आधुनिक तौर-तरीकों को अपनाया है एवं इलेक्ट्रॉनिक पुस्तकालय, आई.टी इंफ्रास्ट्रक्चर, सरल शिक्षा ऋण, छात्रवृत्ति, व मैत्रीपूर्ण, और सहायक शिक्षकगण जैसी कई सुविधाओं से सुसज्जित है।

  • Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला