नव ऊर्जा युवा मंच ने विशेष रूप से चलाया सफाई अभियान

नोएडा, इरोस टाइम्स: आज सुबह औधोगिक विकास मंत्री श्री सतीश महाना के नोएडा में प्रथम आगमन पर संस्कृति, पर्यटन मंत्री डॉ॰ महेश शर्मा और शहर के भाजपाई एवं नोएडा अथॉरिटी के पदाधिकारियों ने औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना का माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया, साथ ही नव ऊर्जा युवा मंच के युवाओं के साथ मिलकर विशेष रूप से सफाई अभियान चलाया भी चलाया और कहा कि “स्वच्छ भारत” एक ‘जन-आंदोलन’ का रूप ले चुका है क्योंकि इसे जनता का अपार समर्थन मिल रहा है।

युवाओं को इस तरह लगन से सफाई करते देख, बड़ी संख्या में नागरिकों ने भी आगे आकर साफ-सुथरा भारत बनाने का प्रण लिया। स्वच्छ भारत अभियान के आरंभ के बाद गलियों की सफाई के लिए झाड़ू उठाना, कूड़े-करकट की सफाई, स्वच्छता पर ध्यान केन्द्रित करना और अपने चारों ओर स्वास्थ्यवर्धक वातावरण बनाना अब जनता की प्रकृति बन गई है। आज जनता ‘स्वच्छता के निकट है’ और इस संदेश को फैलाने में मदद दे रही है तथा इस काम में शामिल हो रही है। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों और कर्मचारियों को भी स्वच्छता अभियान में जुडऩे के लिए शपथ दिलाई गई एवं शहर में व्याप्त गंदगी की और गंभीरता से ध्यान देने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिये और स्वच्छ भारत की अलख जगा रहे नव ऊर्जा युवा मंच के कार्यों की भी सराहना की और कहा कि मैं इनके राष्ट्र प्रेम एवं समाज के प्रति समर्पण को देखकर सभी नौजवानों का ह्रदय से आभार व्यक्त करता हूँ, और इनके उज्वल भविष्य की कामना करता हूँ, उनके अनुसार यह कार्य राष्ट्रीय हित में किया गया है, और इसलिए समाज के हर युवा वर्ग को इस कार्य से अवश्य जुड़ना चाहिए।

संस्कृति, पर्यटन मंत्री डॉ॰ महेश शर्मा ने कहा कि आप सभी को बदलाव नजर आयेगा जब शहर की प्रमुख समस्याओं जैसे स्वच्छता, अतिक्रमण, पेयजल को और अधिक बेहतर किया जायेगा। शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण के चेयरमैन रमा रमन  एवं पंकज सिंह (विधायक नोएडा विधानसभा) ,सौम्या श्रीवास्तव, आर एस यादव, करुणेश शर्मा, संजय बाली, पुष्कर शर्मा, संदीप शर्मा, करन सिंह, पंकज रावत, कमल गुप्ता, वेद प्रकाश, दिपांशु शर्मा, दीपक सिंह, गोपाल राय सहित कई युवा मौजूद थे।

  • Related Posts

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    नोएडा के सेक्टर-27 में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-27 के डी-98 के बाहर खड़ी एक कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से…

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    गाजियाबाद की सुबह आज भी दो अलग-अलग दुनियाओं में जागती है। एक दुनिया वह है, जहां शहर की पुरानी धड़कन अब भी उसी रफ्तार से चलती है। दूसरी दुनिया वह…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 16 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 25 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 16 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 73 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल