राष्ट्रवादी संगठन MRM का अमृतकाल अभ्यास सत्र पूरे ज़ोर शोर के साथ शुरू

4 दिनों के प्रशिक्षण शिविर में जुटेंगे 500 से अधिक कार्यकर्ता अनेकों बुद्धिजीवी

Eros Times: भोपाल गुरुवार से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का अमृतकाल अभ्यास सत्र पूरे ज़ोर शोर के साथ शुरू होने जा रहा है। इसमें देश भर से 500 से ज्यादा मुस्लिम कार्यकर्ताओं की शिरकत रहेगी। अभ्यास वर्ग को आरएसएस कार्यकारिणी के सदस्य एवं मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मुख्य संरक्षक इंद्रेश कुमार के साथ साथ अन्य बुद्धिजीविओं का भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

इस मौके पर मंच के मीडिया प्रभारी शाहिद सईद ने जानकारी दी कि मंच का काम देश के हर छोटे बड़े गंभीर मसलों पर राष्ट्रहित को आगे रखते हुए काम करने की है। इसी कड़ी में एक सजग, सबल, सशक्त भारत बनाने की दृष्टिकोण से यह जरूरी हो जाता है कि मंच के कार्यकर्ताओं के बौद्धिक क्षमता को बढ़ाने के लिए निरंतर कसरत की परम्परा की जाती रहे। ताकि मंच के हर कार्यकर्ता को अपनी भूमिका और राष्ट्र चिंतन को लेकर कोई दुविधा की स्थिति न रहे। 

मीडिया प्रभारी ने बताया कि विगत बीस वर्षों से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच देश और समाज की आवश्यकता के अनुसार देश के लगभग सभी राज्यों में निरंतर सक्रिय है और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने जिस किसी काम को अपने हाथ में लिया उसे सही अंजाम देके गंतव्य स्थान तक पहुंचने में मदद की है।

मंच 20 से अधिक वर्षों से मुस्लिम समाज के बीच आपसी भेद भाव और अशिक्षा को दूर कर तालीम, तहजीब और तरक्की के लिए शिद्दत के साथ काम कर रहा है। मतभेदों को दूर कर लोगों के बीच एकता, अखंडता और सौहार्द को बढ़ाने का काम मंच बखूबी अपने संरक्षक एवं मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार के नेतृत्व में निष्पक्षता के साथ करता आरहा है।

शाहिद सईद ने बताया कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने से लेकर कश्मीर में धारा 370, 35ए के विरूद्ध जनजागरण के विषय तक को बड़ी गंभीरता से लोगों के समक्ष रखने का काम किया है। तीन तलाक पर जागरूकता अभियान चला कर कानूनी अमली जामा पहनाने में भी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका रही है। 

इसी कड़ी में आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मंच अपना अमृत काल अभ्यास वर्ग मना रहा है। देश भर से कार्यकर्ता भोपाल में इकट्ठा हो चुके हैं।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित