अशोक श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में डाक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया

Eros Times: नोएडा शहर के जाने माने समाजसेवी तथा नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए डाक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया।
नोएडा शहर के जाने माने समाजसेवी तथा नवरत्न फाउंडेशन के चेयरमैन अशोक श्रीवास्तव को समाजसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियों के लिए डाक्टरेट की मानद उपाधि से विभूषित किया गया। यह मानद उपाधि सुकरात सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी ने प्रदान की है। हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) संजय कुुंडू ने अशोक श्रीवास्तव को यह मानद उपाधि प्रदान की।

आपको बता दें कि डा. अशोक श्रीवास्तव पिछले चार दशकों से अधिक समय से नि:स्वार्थ भाव से समाजसेवा कर रहे हैं। उन्होंने गरीब महिलाओं, छात्रों तथा आर्थिक रूप से पिछड़े व वंचितों को अपने पैर पर खड़ा करने के लिए कई सेंटर खोले हैं। जिसमें 35 सिलाई सेंटर, 8 कम्प्यूटर सेंटर, 6 महिला एजुकेशन सेंटर, एक स्कूल तथा एक फिजियोथिरेपी सेंटर शामिल हैं। अभी भी डा. अशोक श्रीवास्तव अनवरत गति से समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इन्हीं उपलब्धियों के कारण डा. अशोक श्रीवास्तव को डाक्टरेट की मानद उपाधि देने के बाद हिमाचल प्रदेश के डीजीपी ने उनकी मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नि:स्वार्थ भाव से 40-45 वर्षों से विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए डा. अशोक श्रीवास्तव का योगदान न सिर्फ सराहनीय है बल्कि सबके लिए प्रेरणादायी भी है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डा. आशीष गुप्ता, के. योगेश, डा. आलोक तथा अंजू सिंह (आईएएस) समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

  • admin

    Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 12 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 58 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 97 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान