कृषि विज्ञान केंद्र, गौतम बुद्ध नगर द्वारा राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस का आयोजन |

ErosTimes: कृषि विज्ञान केंद्र गौतम बुद्ध नगर द्वारा गांव बिसाहडा में राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस के उपलक्ष पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव के प्रगतिशील किसान श्री ओम महेश जी, श्री गुलफाम जी एवं श्री कृष्णा जी को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया तथा सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कृषि दर्शिका’ के बारे में जानकारी दी गई तथा वितरण भी किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यतः वर्षा ऋतु में मत्स्य तालाब के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी गई तथा तालाबों की जलीय गुणवत्ता में सुधार की तकनीकों का विस्तृत वर्णन के साथ-साथ जल परीक्षण की महत्वता को बताया गया ।
कार्यक्रम की समन्वयक डॉ बोनिका पन्त, विषय वस्तु विशेषज्ञ( मत्स्य विज्ञान) ने बताया की प्रत्येक वर्ष 10 जुलाई को राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन वर्ष 1957 में भारत में पाली जाने वाली प्रमुख कार्पों मछली के प्रेरित प्रजनन को सफलता प्राप्त हुई थी। इस दिन मत्स्य पालन की दिशा में कार्य कर रहे कृषकों को सम्मानित किया जाता है। साथ ही डॉ पंत ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र पर कृषकों के तालाबों के पानी की जांच की जाती है तथा इच्छुक कृषक कृषि विज्ञान केंद्र से संपर्क कर जल परीक्षण करवा सकते हैं । डॉ पंत ने प्रशिक्षण के दौरान कृषकों को बताया कि वर्षा ऋतु में तालाबों में पानी में घुलित ऑक्सीजन की कमी होना एक आम समस्या है, लेकिन कुछ सावधानियो को अपना कर इससे होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
इस कार्यक्रम में गांव बिसाहडा के 20 से अधिक प्रगतिशील कृषिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से तालाबों के पानी में ऑक्सीजन की मात्रा को बनाए रखने के लिए किट का वितरण भी किया गया।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    नोएडा। नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक सेक्टर-73 स्थित ओपेरा हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संस्था की आगामी गतिविधियों, वार्षिक कार्यक्रमों, सामाजिक सेवा कार्यों और संगठन को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 23 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस