आम लोगों को भी मिलना चाहिए अमीरों को मिलने वाली फैसिलिटी: नरेंद्र मोदी

शिमला, इरोस टाइम्स: नरेंद्र मोदी गुरुवार को हिमाचल प्रदेश पहुंचे। यहां उन्होंने उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) स्‍कीम को लॉन्‍च किया। इसके बाद उन्होंने एक सभा में स्पीच भी दी। उन्होंने कहा कि देश को अगर बेरोजगारी से मुक्ति दिलानी है, तो डेवलपमेंट करना ही होगा। मैं चाहता हूं कि देश नई ऊंचाइयों को पार करे। उन्होंने कहा कि अमीरों को मिलने वाली फैसिलिटी आम लोगों को भी मिलनी चाहिए। यही वजह है कि आज हमारी सरकार ने सस्ते हवाई सफर वाली स्कीम उड़ान को लॉन्‍च किया। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं।

मोदी के वक्तव्य की 6 महत्वपूर्ण बातें…

# आपने बुलाया, और हम चले आए…

– मोदी ने कहा- “जब मैं यहां काम करता था और शाम को लौटकर आकर इंडियन कॉफी हाउस में आकर बैठता था। पत्रकारों को मेरा प्रोग्राम पता रहता था। वे मुझसे पहले पहुंच जाते थे। मुझे कॉफी हाउस में कभी पेमेंट नहीं करनी पड़ी। ये पेमेंट मेरे पत्रकार मित्र किया करते थे। उनसे मेरा दोस्ताना नाता था। आज मॉल रोड पर जब कॉफी हाउस देखा तो पुराने साथी याद आ गए। बाद में जिम्मेदारियां बढ़ने से हिमाचल आना कम हो गया। आज आपने बुलाया और हम चले आए।”

– “आज दो प्रोग्राम्स में आने का सौभाग्य मिला। हिमाचल में टूरिज्म की संभावनाएं बहुत हैं, स्काई द लिमिट हैं। लोगों को आने-जाने की सुविधा मिल जाए, इसके लिए सरकार ने विशेष फोकस किया हुआ है। एक रेल प्रोजेक्ट 30 साल से अटका था, मैंने निकाला।”

# मध्यम वर्ग में बहुत ताकत है…

– मोदी ने कहा- “भारत में दो शक्तियां हैं- मध्यम वर्ग के लोग और मध्यम कैटेगरी के शहर। यहां से बहुत ताकत आने वाली है। अब फ्यूचर को देखते हुए एअर कनेक्टिविटी की दिशा तय की जा रही है। अगर हम टैक्सी किराए पर लेते हैं तो एक किमी का 10 रुपए लग जाता है। पहाड़ पर ये किराया और ज्यादा हो जाता है। हम एक ऐसी नीति लाए हैं, जिसमें मध्यम वर्ग का आदमी भी हवाई यात्रा कर सकता है। वो एक घंटे में अपनी जगह पहुंच जाएगा।”
– “हवाई चप्पल पहनने वाला आदमी मुझे हवाई जहाज में दिखना चाहिए, ये मेरा सपना है। हिमाचल में बर्फ गिरती थी तो हम गुजरात में ऊनी कपड़े निकाल लेते थे। अब हिमाचल में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से ताजा-ताजा हवा आ रही है।”

# वीरभद्र सिंह पर किया कमेंट, कहा- सीएम को अपना वक्त वकीलों के बीच बिताना पड़ रहा है…

– मोदी ने कहा “हम यही संकल्प लेकर काम कर रहे हैं कि ईमानदारों को काम मिले। हिमाचल में भी हमें ईमानदारी के युग का इंतजार है।”
– सीएम वीरभद्र सिंह की ओर इशारा करते हुए कहा, “शायद ही हिंदुस्तान के किसी सीएम को अपना वक्त वकीलों के बीच बिताना पड़ता है। आप लोग समझ गए होगे।”

# गरीबी क्या होती है, ये अनुभव करके आया हूँ…

– मोदी बोले, “गरीबी क्या होती है, ये अनुभव करके आया हूं। मेरी ये सरकार गरीबों को समर्पित है। जिन-जिन लोगों ने गरीबों को लूटा है, उन्हें लौटाना ही होगा। आज देश ईमानदारी को मदद करना चाहता है। भारत ने तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था की पहचान बनाई है। देश को अगर बेरोजगारी से मुक्ति पानी है तो विकास करना ही होगा। हम चाहते हैं कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को पार करे।”

# बच्चों के लिए पढ़ाई, नौजवानों के लिए नौकरी…

– मोदी ने कहा “हम चाहते हैं कि बच्चों के लिए पढ़ाई, नौजवानों के लिए नौकरी, बुजुर्गों के लिए दवाई की व्यवस्था हो। मैं जो कुछ कर रहा हूं, उसमें सब लोग तो खुश होने वाले नहीं है। जिनके काले धन पर चोट लगी, वो मुझे परेशान करने का कोई मौका नहीं छोड़ेंगे। लेकिन देशवासियों की भलाई के लिए जो करना पड़ेगा, करूंगा।”

– मोदी ने कहा, “पहले सांसद को गैस के 25 कूपन मिलते थे। इसके लिए एमपी के चक्कर काटने पड़ते थे। गरीब मां चूल्हे में खाना बनाती है तो उसके शरीर में 400 सिगरेट का धुआं जाता है। अब डेढ़ करोड़ गरीब परिवारों को गैस का चूल्हा मिल गया है।”

# हम दवाईयां सस्ती कर रहे हैं…

– मोदी ने कहा, “गरीब डॉक्टर के पास जाकर स्टेंट लगाने की बात कहता है। डॉक्टर 40 हजार से डेढ़ लाख के स्टेंट की बात करता था। आज 40 हजार का स्टेंट 6 हजार में लग रहा है।”

– “दवाइयां भी 300, 600, 900 रु. की थीं। आज ये दवाइयां 30 रुपए की मिलने लग गई हैं। जेनेरिक दवाएं खुले में मिल सकती हैं।”

– “किसान प्राकृतिक आपदा का शिकार होता रहा। ईश्वर भरोसे उसकी जिंदगी गुजरती थी। प्रधानमंत्री किसान फसल बीमा योजना लाए हैं। देश में किसानों को ऐसी सुविधा नहीं मिला। इसमें अगर 100 रु. खर्च है तो 2 रु. किसान को देना होगा, 98 रु. सरकार देगी। हम ऐसी बीमा योजना लाए है जिससे आप बुआई भी नहीं कर पाए तो भी फायदा मिलेगा।”

– “कोल्डड्रिंक्स में 5% फलों का रस मिलाया जाएगा। नागपुर में संतरे का रस मिलाने का काम शुरू हो चुका है। हिमाचल के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा।”

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) स्‍कीम को लॉन्‍च किया…

– मोदी ने कहा, “पूरी दुनिया में हवाई सफर सेक्टर में सबसे ज्यादा स्कोप भारत में है। पहले ये इमेज थी कि ये राजा-महाराजाओं के लिए हैं। हमारी एयरलाइन्स का लोगो भी महाराजा का है। जब अटलजी की सरकार थी- मैंने पूछा था कि क्या ये लोगो नहीं बदल सकते हैं। तब एक कॉमन मैन की इमेज वाला लोगो बनाया गया। हमें इस राजा-महाराजाओं की सोच बदलना है।”

– “देश में आज कोई एविएशन पॉलिसी नहीं है। एक पॉलिसी बनाएं और सभी कंपनियों को इसमें कसें। मुझे खुशी है कि हमारी सरकार ने इसे बनाने का फैसला किया है।”

– “मैं चाहता हूं कि हवाई जहाज में हवाई चप्पल वाले लोग दिखाई दें। आज से शिमला-दिल्ली, हैदराबाद-कड़प्पा और नांदेड-हैदराबाद से जुड़ने का मौका मिलेगा। दिल्ली-शिमला का सफर ज्यादा से ज्यादा एक घंटे में होगा।”

– “दूसरे विश्व युद्ध में कई हवाई पट्टियां बनीं, लेकिन उनका कोई इस्तेमाल नहीं हुआ। आजादी के बाद आज सिर्फ 70-75 एयरपोर्ट ही हैं, जो कमर्शियल एक्टिविटी के लिए इस्तेमाल हो रहे हैं। करीब नए 70 एयरपोर्ट शुरू होंगे। टायर-2 के शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जाएगा।”

  • Related Posts

    गाजियाबाद का ‘चंडीगढ़’ बन रही वेव सिटी: चौड़ी सड़कें, हरियाली और स्मार्ट लाइफस्टाइल से बदल रही NCR की तस्वीर

    दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित हो रही हाई-टेक टाउनशिप में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन स्पेस और स्मार्ट सुविधाओं पर जोर, घर खरीदारों और निवेशकों के बीच बढ़ रही चर्चा गाजियाबाद। दिल्ली-एनसीआर…

    महिला की आजादी से क्यों डरता है समाज? सिमोन द बोउवार के विचार आज भी प्रासंगिक

    पिंजरे में कैद पंछी का गीत: भारत में महिला सुरक्षा का भ्रम लेखिका: देवांशी मंटा और वंशिका सिंह “महिला को पुरुष के संदर्भ में परिभाषित किया जाता है, जबकि पुरुष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 22 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 247 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला