भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा नमो किसान सम्मान दिवस मनाया

नोएडा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा किसान मोर्चा नोएडा महानगर के द्वारा नमो किसान सम्मान दिवस मनाया गया।

EROS TIMES: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा नोएडा महानगर द्वारा जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना की अध्यक्षता में सेक्टर 128 गांव सुल्तानपुर स्थित शिव मंदिर पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के सफलतम 4 वर्ष पूर्ण होने पर नमो किसान सम्मान दिवस मनाया गया जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिव ओम शर्मा और विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह भाटी एवं विकास चौधरी उपस्थित रहे।

नमो किसान सम्मान दिवस के अवसर पर उपस्थित किसान भाइयों को मुख्य अतिथि और जिला अध्यक्ष जी के द्वारा सम्मान किया गया।

नमो किसान सम्मान दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय किसान मोर्चा के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष  शिव ओम शर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से लेकर अब तक,  जब से देश में यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  की सरकार बनी है हमेशा देश के किसानों के हितों की रक्षा के लिए रात दिन काम किए गए हैं जैसे किसान सम्मान निधि हो,किसानों के लिए हेल्थ कार्ड हो। किसानों के लिए नई योजना लाकर देश के किसानों का सहयोग किया गया है।

किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमवीर अवाना जी ने किसान भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में केंद्र और प्रदेश सरकारों ने हमेशा किसान भाइयों की समस्याओं का निदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और किसानों की आय को कैसे दुगनी की जाए इसके लिए प्रतिबद्ध है।

इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला मंत्री सतपाल अवाना, सर्वेश कुमार सिंह,  जिला कार्यालय प्रभारी अभय त्यागी, जिला कार्यकारिणी सदस्य भागवत दयाल शर्मा, विष्णु शर्मा , धर्मेंद्र नंदा, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गजराज भारद्वाज , मंडल महामंत्री लीलू अवाना , रविन्द्र यादव, मोनू जोगी, रामेश्वर प्रधान और गांव के किसान प्रमुख किसान  जगदीश शर्मा, योगेंद्र त्यागी, धर्मेंद्र शर्मा  राजवीर त्यागी, हरिकेश त्यागी सहित सभी जिला पदाधिकारी एवं मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला