बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू करिकुलम डेवलपमेंट, रिसर्च और टीचर-स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम को बढ़ावा- मनीष सिसोदिया

दिल्ली के शिक्षकों को वैश्विक अनुभव प्रदान करने के लिए केजरीवाल सरकार के दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय ने बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू साइन किया
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड करण बिलिमोरिया की उपस्थिति में एमओयू साइन किया गया
दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू करिकुलम डेवलपमेंट, रिसर्च और टीचर-स्टूडेंट्स एक्सचेंज प्रोग्राम को बढ़ावा देगा
विश्व की टॉप यूनिवर्सिटीज के साथ काम करते हुए, हम दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय को टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में में उत्कृष्टता के सबसे ऊँचे पायदान पर पहुंचाएंगे
टीचर एजुकेशन को लेकर बर्मिंघम यूनिवर्सिटी और दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय का विज़न एक समान, ये एमओयू हमें रिसर्च और एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से दोनों देशों में टीचर एजुकेशन बेहतर बनाने में मदद करेगा
बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ पार्टनरशिप हमारे उभरते शिक्षकों को टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में विश्व की सर्वोत्तम प्रथाओं का फर्स्ट हैण्ड एक्सपीरियंस प्रदान करेगा-प्रो.धनंजय जोशी, उपकुलपति, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय ने राजधानी में शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय एक्सपोज़र देने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को यूके के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।  मनीष सिसोदिया और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के चांसलर लॉर्ड करण बिलिमोरिया व दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के उपकुलपति धनंजय जोशी की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया है। दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच इस समझौता ज्ञापन की मदद से दोनों यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में एक दूसरे से नवाचारों को सीखने में मदद मिलेगी।
इस मौक़े पर बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ भविष्य की योजनाओं का पर चर्चा करते हुए, मनीष सिसोदिया ने कहा, अरविंद केजरीवाल  के नेतृत्व में, दिल्ली सरकार का लक्ष्य अपने स्कूलों में अपने छात्रों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करना रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए हम पहले से ही दिल्ली सरकार के स्कूलों के शिक्षकों को दुनिया भर में विभिन्न शिक्षा प्रणालियों और शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों को पता लगाने के लिए भेजते हैं।  अपने टीचर एजुकेशन सिस्टम को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टीचर एजुकेशन सिस्टम में शामिल करने के लिए हमें इस दिशा में उल्लेखनीय काम करने वाले संस्थानों से सीखने की जरुरत है क्योंकि टॉप संस्थानों से सीखकर ही हम टॉप बन पाएंगे| इस दिशा में बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ ये समझौता काफी महत्वपूर्ण साबित होगा| दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के बीच यह एमओयू हमें दिल्ली के शिक्षकों को एक वैश्विक मंच प्रदान करेगा। यूके के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के पार्टनरशिप के साथ दिल्ली टीचर्स  यूनिवर्सिटी में विभिन्न टीचर एजुकेशन प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे और हमारे शिक्षक अपने प्रोफेशनल डेवलपमेंट के लिए इसका लाभ उठा सकेंगे।
एमओयू पर अपने विचारों को साझा करते हुए, बर्मिंघम विश्वविद्यालय के चांसलर लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने कहा, “दिल्ली के शिक्षा मॉडल की दुनियाभर में सराहना हो रही है और बर्मिंघम यूनिवर्सिटी दिल्ली सरकार के साथ काम करने के लिए उत्सुक है। हमारा मानना है कि हमारे यूनिवर्सिटी का विज़न दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के विज़न के समान है| उन्होंने कहा कि ये एमओयू हमें रिसर्च और एक्सचेंज प्रोग्राम के माध्यम से दोनों देशों में टीचर एजुकेशन को बदलने में मदद करेगा।  उन्होंने कहा कि, टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में दिल्ली सरकार के फ्लैगशिप संस्थान के साथ काम करने और नॉलेज शेयरिंग से हमें अपने नॉलेज नेटवर्क का विस्तार करने में मदद करेगा।
इस अवसर पर, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय के उपकुलपति, धनंजय जोशी ने कहा, “बर्मिंघम यूनिवर्सिटी को अपने टीचर एजुकेशन प्रोग्राम के लिए दुनिया के बेहतरीन यूनिवर्सिटी के रूप में मान्यता प्राप्त है। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साथ पार्टनरशिप कर, दिल्ली शिक्षक विश्वविद्यालय करिकुलम डेवलपमेंट और रिसर्च के नए मौके खोलेगा| साथ ही, एक्सचेंज प्रोग्राम हमारे उभरते शिक्षकों को टीचिंग और टीचर एजुकेशन के क्षेत्र में विश्व की सर्वोत्तम प्रथाओं का फर्स्ट हैण्ड एक्सपीरियंस प्रदान करेगा।
समझौते की विशेषताएँ
 टीचर एजुकेशन प्रोग्राम मुख्य रूप से बी.एड. स्पेशल एजुकेशन, एम.एड. स्पेशल एजुकेशन, और सर्टिफ़िकेशन कोर्सेज की डिजाइनिंग
टीचर और एजुकेशन लीडर्स के लिए रिसर्च प्रोजैक्ट्स का को-डेवलपमेंट
 एक दूसरे के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए भारत और यूके में रिसर्च नेटवर्क का विस्तार करना।
 टीचर, स्टूडेंट व रिसर्चर्स के एक्सचेंज प्रोग्राम के साथ, दोहरी डिग्री वाले कोर्सेज की संभावनाओं को तलाशना
उल्लेखनीय है कि बर्मिंघम यूनिवर्सिटी एजबेस्टन, बर्मिंघम, यूनाइटेड किंगडम में स्थित एक रिसर्च यूनिवर्सिटी है। यह रसेल ग्रुप के ब्रिटिश रिसर्च यूनिवर्सिटीज़ और इंटरनेशनल नेटवर्क ऑफ़ रिसर्च यूनिवर्सिटीज के संस्थापक सदस्य के रूप में कार्य करता है। बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के शिक्षा विभाग की स्थापना 1896 में हुई थी और 1947 में यह स्कूल ऑफ़ एजुकेशन बन गया। वर्तमान में यह शिक्षा के क्षेत्र में सबसे बड़े रिसर्च-बेस्ड संस्थानों में से एक है।
 कार्यक्रम में दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के उपकुलपति प्रोफेसर. धनंजय जोशी, दिल्ली टीचर्स यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार रजनीश कुमार सिंह, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर प्रोफेसर रॉबिन मेसन, बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के साउथ एंड सेंट्रल ईस्ट एशिया के रीजनल डायरेक्टर दीपांकर चक्रवर्ती,  के बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल स्ट्रेटेजिक एंगेजमेंट्स के डायरेक्टर ल्यूक वेल्स व बर्मिंघम यूनिवर्सिटी के इंटरनेशनल कम्यूनिकेशन्स मैनेजर टोनी मोरन शामिल रहे|
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 133 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 248 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 103 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला