सांसद ने नॉएडा-ग्रेटर नॉएडा मेट्रो के लंबित प्रोजेक्ट का मुद्दा लोकसभा (सदन) में उठाया

EROS TIMES: आज लोकसभा में क्षेत्र के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नोएडा-ग्रेटर ,नोएडा में काफी समय से लंबित मेट्रो प्रोजेक्ट का मुद्दा उठाया। इससे पहले भी डा. महेश शर्मा ने बिल्डर-बायर्स के मुद्दों को भी सदन में जोरदार तरीके से उठाया था, जिससे काफी गति मिली थी और लोगों की रजिस्ट्री का कार्य भी शुरू हो गई थी। उन्होंने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश की शो विन्डो है एनसीआर का महत्वपूर्ण क्षेत्र है। विश्व पटल पर अपनी पहचान बना चुका है। इसके अलावा कई प्रमुख बिन्दुओं के बारें में बताया जो इस प्रकार हैः-
१. जेवर एयरपोर्ट जिसका संचालन जल्द ही प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के कर कमल द्वारा किया जाना प्रस्तावित है उसके विषय को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट जाने के लिए नोएडा कालिंदी कुंज यमुना के किनारे से ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक एक नेशनल हाईवे का निर्माण हो जिससे कि एयरपोर्ट जाने के लिए लोगों को जाम में ना फंसना पड़े और एयरपोर्ट आसानी से पहुंचा जा सकें।
२. ग्रेटर नोएडा वेस्ट में परिवहन की कोई व्यवस्था नही है , निरंतर बढ़ती हुई आबादी और छात्रों की संख्या में इजाफा को देखते हुए यह मेट्रो लाइन जीवन रेखा में एक बड़ा बदलाव करेगी इसलिए इस कार्य को जल्द से जल्द पूण्ज्ञ्र कराया जायें।
३. इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर भी कुछ गुणात्मक कार्य चल रहे हैं वह भी अगर समय से पूर्ण हो जाए तो जेवर एयरपोर्ट जाने के लिए ग्रेटर नोएडा वेस्ट से भी जल्द से जल्द जेवर एयरपोर्ट पहुंचा जा सकता है जिससे गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र को भी फायदा होगा

सांसद ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र, जहाँ मध्यम वर्गीय छात्र रहते है लगभग 8 लाख से अधिक की जनसंख्या वहां रहती है और शहर बसने के समय से इस विषय पर रखकर कि यहां मेट्रो आने वाली है इस शहर को बसाया गया था लेकिन आज 8 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है और अभी तक मेट्रो परियोजना की शुरुआत नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. एम लोकेश से जानकारी प्राप्त की है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अपने हिस्से का अंश भारत सरकार को दे चुका है, लेकिन पिछले कुछ महीनों से अधिक समय से शहरी विकास मंत्रालय में यह फाइल लंबित है।

डॉ. महेश शर्मा ने शहरी विकास मंत्रालय से आग्रह किया कि वे तत्काल ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो परियोजना पर कार्यवाही करें, क्योंकि यहां ट्रैफिक जाम, प्रदूषण और विकास से संबंधित गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ए जेवर एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश ही नहीं, देश का भी गौरव है, और प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यह एयरपोर्ट लोकार्पण के लिए तैयार है। ऐसे में, 25 वर्ष पुरानी एक्सप्रेस वे की व्यवस्था को भी तुरंत चालू किया जाना चाहिए।

  • admin

    Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस