मूवी रिव्यू दिल को छूती अरशद सिद्दीकी की ‘शुभ निकाह

EROS TIMES: अगर हम हिंदी सिनेमा की बात करे तो पचास के दशक से ही बॉलिवुड के मेकर्स लव जेहाद पर फिल्मे बनाते रहे है,  हिंदू- मुस्लिम जोड़ो की प्रेम कहानियों पर ना जाने कितनी फिल्मे बन चुकी है, अगर हम इस फिल्म की बात करे तो इस फिल्म में पिछली फिल्मों की तर्ज पर फिल्म का अंत हत्या या दो समुदायों के बीच बढ़ती नफरत या दंगो के साथ नही किया बल्कि अपनी फिल्म का क्लाइमेक्स आपको ऐसे विषयों पर बनी फिल्मों से टोटली डिफरेंट है, इतना ही नही फिल्म के राइटर और डॉयरेक्टर ने पूरी ईमानदारी के साथ आउटडोर लोकेशन पर स्टार्ट टू फिनिश पूरा किया जो फिल्म की स्टोरी की डिमांड भी थी।

काठगोदाम और देहरादून के आसपास शूट की गई यह स्टोरी मुन्ना लाल मिश्रा और जोया खान की है। काशीपुर के एक कर्मकांडी पंडित गोविंद नामदेव का बेटा है जो इस्लामपुरा की एक अमीर मुस्लिम फैमिली की लडक जोया खान को दिल से प्यार करता है, कुछ मुलाकातों के बाद जोया खान को यकीन हो जाता है की मुन्ना उसका सच्चा प्यार है दोनो का अब बस एक ही सपना है किसी भी तरह से अपनी अपनी फैमिली को मनाना और फैमिली की रजामंदी से शुभ निकाह, विवाह करना। क्या जोया खान और मुन्ना मिश्रा अपनी अपनी फैमिली को इस शादी निकाह के लिए राजी कर पाते है या नही।

डॉयरेक्टर सिद्दकी की तारीफ करनी चहिए की उन्होन  सीमित बजट और नए कलाकारों के साथ एक ऐसी स्टोरी पर फिल्म बनाने का साहस किया जिसे बनाने से ग्लैमर इंडस्ट्री के नंबर वन प्रोडक्शन हाउस भी कतराते है। शुभ निकाह जैसी फ़िल्मों के माध्यम से समाज में हिंदू-मुस्लिम एकता, और आपसी भाईचारे का सबूत पेश किया है!
मुन्ना उर्फ़ मुन्ना लाल मिश्रा और जोया ख़ान की इस प्रेम कहानी को बड़ी  ही ख़ूबसूरती के साथ पेश करने‌ की कोशिश की गई  है.  इस फ़िल्म की स्टोरी सामाजिक एकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश भी दिया गया है.
निर्देशक अरशद सिद्दीकी ने इस कहानी को असरदार ढंग से परदे पर पेश किया है । जोया के किरदार में अक्षा पार्दसानी और मुन्ना के किरदार में रोहित विक्रम ने अच्छी एक्टिंग की है. मुन्ना मिश्रा  के पिता के रोल में गोविंद नामदेव खूब जम है. फिल्म की प्रॉडक्शन कंपनी ब्रांडेक्स एंटरटेनमेंट और अर्श संधू एंटरटेनमेंट की तारीफ करनी चाहिए कि उन्होने एक असरदार सब्जेक्ट पर पूरी ईमानदारी से फिल्म बनाई।

मुख्य कलाकर, रोहित विक्रम, अक्षा पार्दसानी, अर्श संधू, और गोविंद नामदेव
लेखक निर्देशक : अरशद सिद्दीकी
निर्माता : भूपेंदर सिंह संधू, अर्पित गर्ग
प्रोडक्शन: ब्रांडेक्स एंटरटेनमेंट के साथ अर्श संधू प्रोडक्शन्स, सेंसर सर्टिफिकेट, यू, ए, अवधि, 125 मिनट

  • admin

    Related Posts

    दिल्ली में सजी शायरी की महफ़िल, ऑल इंडिया मुशायरे के साथ असर देहलवी की किताब ‘आग़ाज़’ का हुआ भव्य विमोचन

      नई दिल्ली, 1 अगस्त 2026। राजधानी दिल्ली की अदबी फिज़ाओं में शुक्रवार की शाम शायरी, ग़ज़लों और साहित्य के नाम रही। जनता की खोज मीडिया ग्रुप, फनकार कल्चर ग्रुप…

    यमुना किनारे बनेगा ‘ऑक्सीजन बैंक’, नोएडा लोकमंच लगाएगा पांच लाख पौधे

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और यमुना नदी के प्राकृतिक स्वरूप को बचाने की दिशा में नोएडा लोकमंच ने एक बड़ी पहल की तैयारी शुरू कर दी है। संस्था ने यमुना किनारे…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां