Eros Times: नोएडा सेक्टर 33 स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर रविवार 14 मई को मदर्स डे का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा केंद्र के इंचार्ज ब्रह्माकुमारी मंजू दीदी ने बताया कि मां परमात्मा का दूसरा रूप है। परमात्मा ने मां को इस धरती पर स्वयं का प्रतिरूप बनाकर भेजा है। मां शांति, प्यार, सहनशक्ति व अनेकानेक आध्यात्मिक गुणों से परिपूर्ण है। मां हमारे लिए सुरक्षा कवच की तरह होती है क्योंकि वह सदा हमें हर परेशानियों से बचाती है। वह कभी अपनी परेशानियों पर ध्यान नहीं देती अपितु सदा हमारी ही सुनती है।
मां को सम्मान देने के लिए हर वर्ष मई मास के दूसरे रविवार को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है परंतु आज के समय की आवश्यकता है कि माताएं स्वयं को भी मान दे अर्थात अपने मन व स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। इस अवसर पर उपस्थित सभी माताओं को चुनरी व पुष्प देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी ने मिलकर केक केक कटिंग भी किया। पूनम बहन ने मां के सम्मान में बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन कामना बहन ने किया ।






