बच्चों का संपन्न स्कूलो में प्रवेश आदि पर गहन विचार विमर्श

Eros Times: नोएडा गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) के पदाधिकारियों ने कॉल कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये आपस में बैठक की तथा गहन विचार विमर्श किया गया और उत्तराखंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधन ने अपने ट्रस्ट उत्तराखंड जन कल्याण परिषद द्वारा करीब 4.19 जमा करा कर सीज़ड संस्थागत भूखण्ड के निरस्तीकरण की बहाली कराने तथा स्कूल को आज से शुरू होने पर अभिभावकों, प्रधानाचार्या मोहिनी नेगी व प्रबंधक हरीश पपनई को हार्दिक धन्यवाद एवं शुभकामनाएं दीं तथा विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की।

गौतमबुद्धनगर पेरेंट्स वेल्फेयर सोसाइटी (जीपीडब्ल्यूएस) के संस्थापक ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा स्कूल की सील खोलकर प्रबंधन को बकाया राशि को दो किश्तों में जमा करने का छह माह (30 नवंबर) का समय दिया गया है जो कि असंभव सा प्रतीत होता है। यदि प्रबंधन बकाया राशि जमा करने में असफल रहता है तो इसकी गाज किस पर गिरेगी  प्रबंधन पर या विद्यार्थियों पर विशेषकर कक्षा 9 और कक्षा 11 के विद्यार्थी जिनकी बोर्ड की परीक्षा के लिए सी.बी.एस.ई. में पंजीकरण 2 या  3 महीने के अंदर हो जाना है। हम सभी आशा करते हैं कि प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों का भविष्य तथा इतनी बड़ी धनराशि का इन्तेजाम को ध्यान में रखकर  प्राधिकरण को छह माह के लिए हामी भरी होगी। जैसे आज 10 दिन के बाद स्कूल आते-जाते समय तथा कक्षाओं में बच्चों के चेहरे पर बड़ी प्यारी सी मुस्कान थी यह मुस्कान हमेशा बनी रही ऐसी कामना हम (जीपीडब्ल्यूएस) सभी करते हैं।

कॉल कॉन्फ्रेंसिंग में संस्थापक  मनोज कटारिया के साथ अध्यक्ष कपिल शर्मा, उपाध्यक्ष योगेश भागौर, कोषाध्यक्षा गीता विद्यार्थी, सहायक कोषाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव सचिव धर्मेंद्र नंदा एवं जे एस बेदी आदि ने भाग लिया तथा अन्य मुद्दे जैसे माननीय उच्च न्यायालय द्वारा 15% फीस समाहित या वापिस करना, आर.टी.ई. के तहत वंचित बच्चों का संपन्न स्कूलो में प्रवेश आदि पर गहन विचार विमर्श किया गया।

  • admin

    Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नोएडा। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन ने अनंत बर्तन बैंक के सहयोग से सेक्टर-37 स्थित ऑटो स्टैंड पर “जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण…

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    नोएडा। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के बीमा आयुक्त श्री प्रणय सिन्हा ने 8 जून 2026 को ईएसआईसी उप-क्षेत्रीय कार्यालय (एसआरओ), नोएडा का दौरा किया। इस अवसर पर नोएडा के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित