हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की तरफ़ से गाजियाबाद में आयोजित तीसरा योग महोत्सव

12 से 14 मई तक हुआ आयोजन, 300 लोगों ने हर रोज़ लिया हिस्सा हार्टफुलनेस ने निःशुल्क सिखाईं स्वास्थ्य की तकनीकें

Eros Times: गाजियाबाद हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट की तरफ़ से गाजियाबाद में आयोजित तीसरा योग महोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। 12 से 14 मई तक रामप्रस्थ ग्रीन्स के प्लेटिनम सोसाइटी में यह योग महोत्सव आयोजित किया गया, जिसमें रोज़ाना लगभग 300 लोगों ने हिस्सा लिया। योग महोत्सव में लोगों को सर्टिफाइड ट्रेनरों द्वारा योगासन प्राणायाम मुद्रा पोलैरिटी ब्राइटर माइंड्स रिलैक्सेशन आंतरिक सफ़ाई, प्रार्थना और प्राणाहुति आधारित ध्यान जैसी तकनीकों का निःशुल्क व्याहावारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।दीपक खंडूरी कार्यक्रम समन्यवक, हार्टफुलनेस योग महोत्सव ने प्रोगाम को काफ़ी सफल बताया और कहा कि उन्हें लोगों की तरफ़ से उत्साहजनक फीडबैक मिले हैं। कार्यक्रम के अंतिम दिन मदर्स डे और 5 से 15 वर्ष के बच्चों के लिए एक ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्राइटर माइंड्स नाम के इस कार्यक्रम में बच्चों ने आंखों पर पट्टी बांधकर चीज़ों का रंग बताकर और लिखी हुई चीज़ों को बिना देखे पढ़कर वहां मौजूद लोगों को हैरत में डाल दिया।

हार्टफुलनेस योग महोत्सव का आयोजन देश भर में संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के साथ मिलकर किया जा रहा है। कार्यक्रम का थीम है- हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान। इसके अंतर्गत देश भर में शारीरिक मानसिक भावनात्मक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य से जुड़ी तकनीकें निःशुल्क सिखाई जा रही हैं। इस योग महोत्सव का आयोजन रामप्रस्थ ग्रीन्स सोसाइटी के साथ मिलकर किया गया था। इससे पहले गाजियाबाद में दो योग महोत्सव- आईटीएस कॉलेज मुरादनगर और सीआईएसएफ कैंप, इंदिरापुरम में आयोजित किए जा चुके हैं।

इस अवसर पर दीपक खंडूरी, विनोद यादव, डॉ सनी, डॉ. सीएस राम डॉ. राजीव गुप्ता, अनीता शर्मा, हेमा गोले, कीर्ति भट्ट बीएस शर्मा जसपाल सिंह गिल, सीए प्रदीप गुप्ता, यशपाल सोढी, अर्चना प्रमोद, रंजन और विवेक मौजूद थे। 

हार्टफुलनेस एक नॉट फॉर प्रॉफिट संस्था है, जिसके दुनिया भर के 160 से ज़्यादा देशों के 15 हज़ार से ज़्यादा ट्रेनर लोगों को हृदय आधारित ध्यान एवं अन्य तकनीकों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। विश्व भर में 50 लाख से ज़्यादा लोग हार्टफुलनेस की तकनीकों को अपने जीवन में अपनाकर फर्क़ महसूस कर रहे हैं। वर्तमान में कमलेश डी पटेल (दाजी) इस संस्था के अध्यक्ष और वैश्विक मार्गदर्शक हैं, जिन्हें हाल ही अध्यात्म के क्षेत्र में पद्म भूषण सम्मान से नवाज़ा गया है। हार्टफुलनेस का मुख्यालय हैदराबाद के पास कान्हा शांतिवनम में स्थित है। 

  • admin

    Related Posts

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    नई दिल्ली। भारत मंडपम, प्रगति मैदान में बुधवार से शुरू हुए इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। एक्सपो के पहले ही दिन 10 हजार से…

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    नई दिल्ली। परिवहन क्षेत्र से जुड़े ट्रक चालकों, ट्रांसपोर्टरों और फ्लीट मालिकों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और परिचालन दक्षता को बढ़ावा देने की दिशा में अमरॉन बैटरीज़ के निर्माता अमारा राजा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    इंडियन डीजे एक्सपो-2026 के पहले दिन उमड़ा उत्साह, 10 हजार से अधिक विजिटर्स ने देखी अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी

    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    • By admin
    • August 19, 2026
    • 6 views
    अमरॉन बैटरीज़ ने संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में किया 3-दिवसीय स्वास्थ्य एवं जागरूकता अभियान

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 8 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 14 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 38 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 15 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन