मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली ने उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण बदले

Eros Times:कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रिय अध्यक्ष और मुरादाबाद लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी इमरान प्रतापगढ़ी ने मुरादाबाद मे आयोजित प्रतिज्ञा रैली को ऐतिहासिक बताया और इस आपार जनसमर्थन के लिए मुरादाबाद की आवाम का शुक्रिया अदा किया।
इमरान प्रतापगढ़ी ने कहा कि आज प्रियंका गांधी अपनी ससुराल मे आई थी, और मुरादाबाद के लोगों ने आज अपनी बहू को अपनी पलकों पर बिठा के स्वागत किया। आगे उन्होनें कहा की आज ख़राब मौसम और बरसाती बूँदों के बीच भी अवाम ने प्रियंका जी की प्रतिज्ञाओं के साथ हाथ उठा के समर्थन जताया। इमरान प्रतापगढ़ी ने रैली मे उमड़े आपार जनसैलाब का हवाला देते हुये कहा कि आज मुरादाबाद की इस रैली ने उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण बदल दिये हैं। और यह रैली उत्तर प्रदेश की राजनीति मे एक नया अध्याय लिखेगी। सूत्रो ने बताया कि इमरान प्रतापगढ़ी जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की रैली को कामयाब बनाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र मुरादाबाद में दिन रात जुटे थे और जगह जगह मीटिंग और सभायें कर रहे थे आखिरकार उनकी वो मेहनत रंग लाई और मुरादाबाद की अवाम ने इमरान प्रतागढ़ी के आह्वान पर मुरादाबाद की रैली को ऐतिहासिक रैली बना डाला। मुरादाबाद को हमेशा से ही समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है ऐसे में कांग्रेस पार्टी के लिए इस जिले में एक कामयाब रैली करना बहुत बड़ा चुनौती था मगर इमरान प्रतागढ़ी ने जिस तरह स्वयं आकर भीड़ जुटाने और रैली को कामयाब बनाने के लिए स्वयं मोर्चा संभाला यह इमरान प्रतापगढ़ी की उसी मेहनत का ही परिणाम है कि विपक्षी दलों के रोकने बावजूद भी लाखो की संख्या में लोग कांग्रेस के कार्यक्रम में आए और इस रैली को ऐतिहासिक बनाया। जो लोग इस रैली के गवाह बने हैं उनका कहना है कि मुरादाबाद की रैली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी और सफल रैली है इस अवसर पर इमरान प्रतापगढ़ी ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया और लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए उनको संबोधित करते हुये कहा कि आपने सबको मौका देकर देख लिया, इस बार कांग्रेस को एक मौका देकर देखिए। सभी पार्टियां वादा कर रही हैं लेकिन कांग्रेस की यह प्रतिज्ञायें है जिसे वह निभाएगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपने संबोधन मे कहा कि कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा करती है। उन्होनें कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों मे 40% महिलाओं को टिकट देगी। कांग्रेस की सरकार आने पर किसानो की कर्ज माफ़ी सहित युवाओं को रोजगार देगी।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 5 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 18 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 41 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 21 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 8 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 26 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस