सखा एक पहल संस्था द्वारा सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन

Eros Times: नोएडा सखा एक पहल संस्था द्वारा सेक्टर 6 स्थित एनईए सभागार में मिशन शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें यूनिवर्सल वुमन 2023 वेलेंटीना सांचेज़ त्रिवेला, यूनिवर्सल वूमेन की सीईओ कैरोलिना कुआर्तास, मिसेज इंडिया इंप्रेस ऑफ द नेशन अपेक्षा डबराल, एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, एनएईसी के अध्यक्ष ललित ठुकराल, किरोड़ीमल कॉलेज की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. विभा सिंह चौहान, टीएसएम की चेयरमैन श्रुति ठुकराल और डायमंड पब्लिकेशन के चेयरमैन मनीष वर्मा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम में सखा संस्था में कार्यात महिलाओं और बच्चों के लिए हैंडीक्राफ्ट का आकर्षक कलेक्शन भी लॉन्च किया है।

सखा की संस्थापक विभा चुघ ने बताया की महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को बढ़ावा देने में इस लॉन्च की भागीदारी महत्वपूर्ण है। हमने 80 महिलाओं को क्रोशिया और बुनाई में अपनी प्रतिभा निखारने के लिए रोजगार दिया है जिसमे बच्चों के खूबसूरत खिलौने और डॉल्स से लेकर क्रोशिया के बने स्टाइलिश गहने और टॉप तक शामिल हैं। हम डॉग्स की परवाह करते हुए उनके लिए स्वेटर भी तैयार करते हैं। इन सभी उत्पादों से होने वाले प्रॉफिट का 40 प्रतिशत बेजुबान जानवरो की सेवा पर खर्च होता है और बाकी 60 प्रतिशत महिलाओं को दिया जाता है।

सखा की यंग ब्रांड एंबेसडर सारा वर्मा ने कहा की आज नोएडा के लिए गर्व की बात है की विश्व में अपना परचम लहराने वाली महिलाएं यहां मौजूद है। रचनात्मकता के साथ सशक्तिकरण के इस मिलन का साक्षी बनना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

इस अवसर पर मुकेश चुघ, राजन ठकराल, अमित चौधरी, सुकृति चौहान, अविनाश सिंह, प्राप्ति झा, खुशी खुराना, अभिषेक सिंह, बाबू प्रधान सहित संस्था की महिलाएं मौजूद रहीं।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव