ग्रेटर नोएडा लघु फिल्म फेस्टिवल में छात्र छात्राओं के साथ मास्टर क्लास का आयोजन

Eros Times: ग्रेटर नोएडा स्थित गलगोटिया विश्वविद्यालय में चल रहे ग्रेटर नोएडा लघु फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिवस में छात्र छात्राओं के साथ तीन मास्टर क्लास का आयोजन किया गया साथ ही समांतर फिल्म की स्क्रीनिंग भी की गई। कार्यक्रम में पद्मश्री प्रोफेसर जे.एस. राजपूत ने अपने संबोधन में वर्तमान फिल्मों की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज बन रही अधिकांश फिल्में  भाषाओं और संस्कृतियों के बीच की खाई को बढ़ा रही हैं। इस दौरान उन्होंने युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रवींद्रनाथ टैगोर, रतनजी टाटा और गांधीजी जैसी प्रसिद्ध हस्तियों को भी उद्धृत किया।मशहूर फिल्म निर्देशक एवं स्क्रीन राइटर आकाश आदित्य लामा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आने वाले तमाम उतार चढ़ाव से कैसे ख़ुद को मज़बूत करते हुए आगे बढ़ना है।

साथ ही सिनेमा के क्षेत्र में दिन प्रतिदिन हो रहे वह बदलाव जो सामाजिक समरसता पर बल देते हैं उनके प्रति जागरुक रहने की आवश्यकता पर जोर दिया।लामा ने मास्टर क्लास को संबोधित करते हुए बताया कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए हमेशा गुणी और योग्य व्यक्ति का साथ रखना चाहिए जिससे कि आत्मविश्वास हमेशा बना रहे।  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित लोकप्रिय अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला ने मास्टर क्लास के मुख्य विषय स्क्रिप्ट राइटिंग पर बात करते हुए बताया कि हमें पहले विषय के बारे में गहन अध्ययन और चिन्तन कर लेना चाहिए जिससे आपकी लिखी गई स्क्रिप्ट समाज में संदेश देने में सफल हो सके।

जाने माने अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ मनोज तिवारी ने मीडिया के विद्यार्थियों के समक्ष अपनी मास्टर क्लास में मुखरता से बात रखी और कहा की सिनेमा हमारे समाज का दर्पण होता है इसलिए हमें सिनेमा में ऐसी फिल्मों पर जोर देना चाहिए जो समाज को मार्गदर्शन दें। भारतीय सिनेमा की विशेषता यह है कि वह गांव-देहात के क्षेत्रों को प्रमोट करता है वहां की पारम्परिक सभ्यता से बेहद खूबसूरती के साथ लोगों को जोड़ता है । आज विश्व पटल पर भी भारतीय सिनेमा गौरवपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा रहा है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख आलोक जी ने भारतीय संस्कृति के मनोरंजन भाव के उदाहरण देते हुए कहा कि आज भारत के 90 करोड़ उपयोग करते हैं, यह हमारी ताकत है, देश के कोने कोने में छिपी प्रतिभाओं को हमने आगे लाना है, इसके माध्यम से बड़ा परिवर्तन संभव है और उसमें सभी की भागीदारी हो सकती है। 

इस दो दिवसीय लघु फिल्म फेस्टिवल के समापन अवसर पर फिल्म लेखक और निर्देशक आकाश आदित्य लांबा, जानी मानी अभिनेत्री सुप्रिया शुक्ला, संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, क्षेत्र प्रचार प्रमुख पदम सिंह, गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार नितिन गौड़, कुलाधिपति की सलाहकार रेनू लूथरा और अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 11 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 18 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव