नोएडा:EROS TIMES: शनिवार को नोएडा विधानसभा क्षेत्र में डा. महेश शर्मा, संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सांसद निधि से पूर्ण कराये गये उद्घाटन किया।
सर्वप्रथम माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी महोदय के कैम्प कार्यालय सै0 27 में गरीब परिवारों को कंबल वितरित किया।
इसके बाद नोएडा में 259.52 लाख की लागत नाली एवं खडंजा के 12 सड़कों का उद्धाटन किया गया। जिसमें सलारपुर में शयाम सुन्दर के घर से लेकर हनुमान मंदिर तक नाली एवं खडंजा का उद्घाटन, जलपुरा में विद्यापति नगर जाने के लिए मुख्य मार्ग तक नाली एवं खडंजा का उदघाटन, तिगडी में जयपाल सिंह के घर से लेकर एदल सिंह कुशवाहा के घर तक नाली एवं खडंजा उद्घाटन, युसुफपुर चकशाहबेरी में राजवीर के मकान से लेकर साधू यादव के मकान तक नाली एवं खडंजा, विकास एन्क्लेव में महेश मिश्रा के मकान से वकील के घर तक नाली एवं खडंजा का उद्घाटन, सरस्वती कुँज में दीपक शर्मा के मकान से सोनू के मकान तक इंटरलाकिंग टाईल्स का उद्घाटन, चोटपुर में संजय शर्मा के मकान से पिन्कू के मकान तक दुर्गा मंदिर से रामगोपाल के घर होते हुए राधेश्याम के घर तक होते हुए बबलू ओझा के घर से सिकन्दर के घर तक खडंजा का उद्घाटन, चोटपुर कालोनी में भूरेलाल के घर से होते हुए अरूण शर्मा के घर से होते हुए उमेश के घर तक नाली एवं खडंजा का उद्घाटन, नवीन ज्ञान सरस्वती पब्लिक स्कूल से बबलू पाठक के घर से होते हुए भीम सिंह चैहान के घर तक नाली एवं खडंजा का उद्घाटन , छिजारसी में रंजीत के घर से लेकर राजकुमार के घर तक नाली एवं खडंजा कार्य का उद्घाटन , प्रमोद गुप्ता के घर से राजवीर के मकान तक खडंजा कार्य का उदघाटन, कुलदीप यादव के मकान से लेकर बबली यादव के मकान तक नाली एवं खडंजा का उद्घाटन किया।
जिसमें काफी संख्या में भााजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहें।
उद्घाटन के दौरान राकेश शर्मा, जिलाध्यक्ष नोएडा, संजय बाली, चन्दगीराम यादव, राजकुमार झां, प्रमोद बहल, विनोद शर्मा, डिम्पल आनन्द अध्यक्ष महिला मोर्चा, अकालू यादव, मदन लाल शर्मा, रामगोपाल शर्मा, अरूण शर्मा, भीम सिंह चैहान, गजेन्द्र सिंह, हरिकिशोर सिंह, भीखम राव, रवि यादव, लोकेश यादव, मुक्तानन्द शर्मा, ओम यादव, अंकित कौशिक समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।






