मंत्री आतिशी ने तिगड़ी स्थित सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन का किया निरीक्षण

इस सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिए केजरीवाल सरकार 775 आंगनवाडियों में आने वाले 42,000 से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मुफ्त में मुहैया करवाती है स्वस्थ, पोषक और स्वादिष्ट आहार

दिल्ली में शुरूआती वर्षों में हर बच्चे को मिल सके बेहतर पोषण इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे केजरीवाल सरकार के सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन

सेंट्रलाइज्ड किचन से प्रतिदिन 6 महीने से 3 साल तक के 20,000 शिशुओं के लिए पैक्ड पंजरी व 8000 से ज्यादा महिलाओं के लिए खिचड़ी प्रीमिक्स किया जाता है तैयार

किचन में ‘जीरो ह्यूमन टच’ के साथ अत्याधुनिक मशीनों के ज़रिये तैयार होने वाला ‘टेक होम राशन’ से नवजात शिशुओं और माताओं को मिल रहा भरपूर पोषण

आंगनवाडी में बच्चों तक पहुँचने वाले खाने में न हो कोई कमी इसलिए किचन में हर स्तर पर होती है खाने के क्वालिटी की जांच 

Eros Times: मंत्री आतिशी ने की आँगनवाड़ी वर्कर्स की सराहना-कहा सुबह 4 बजे से दिन की शुरुआत कर हजारों जरुरतमंदों तक पौष्टिक खाना पहुंचा स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही हमारी आँगनवाड़ी वर्कर्स आँगनवाड़ी वर्कर्स ने कहा- सरकार की ओर से मिली सुविधाओं और आधुनिक मशीनों ने काम को किया आसान, अब कम समय में ज्यादा लोगों के लिए तैयार हो जाता है भोजन केजरीवाल सरकार दिल्ली भर में ऐसे 11 किचनों के जरिए प्रतिदिन 8 लाख से ज्यादा महिलाओं और बच्चों तक पहुंचा रही है पौष्टिक आहार अपने सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचनों के जरिये केजरीवाल सरकार प्रतिदिन दिल्ली में प्रतिदिन 8 लाख से ज्यादा महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक आहार पहुंचा रही है| इस कड़ी में सोमवार सुबह महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने दक्षिणी दिल्ली में तिगड़ी स्थित एक सेंट्रलाइज्ड आंगनवाडी किचन का निरीक्षण किया| यहाँ उन्होंने खाना बनाने में इस्तेमाल हो रहे अनाज व अन्य सामग्रियों की जांच की| निरीक्षण के दौरान डब्ल्यूसीडी मंत्री आतिशी ने स्वयं खाकर खाने की गुणवत्ता की भी जांच की| 

इस मौके पर महिला एवं बाल विकास मंत्री आतिशी ने कहा कि, केजरीवाल सरकार दिल्ली में हर जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों तक पौष्टिक आहार पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है| इस दिशा में सरकार 11 सेंट्रलाइज्ड किचनों के जरिए प्रतिदिन दिल्ली भर में 8 लाख बच्चों और महिलाओं तक पौष्टिक पका खाना और टेक होम राशन (टीएचआर) पहुँचाने का काम कर रही है| उन्होंने कहा कि इन किचनों के जरिए हम गर्भवती महिलाओं, लैकटिंग माताओं और आँगनवाडियों में आने वाले 6 माह से 3 साल तक के बच्चों को बेहतर पोषण देने का काम कर रहे है| और इस दिशा में ये सेंट्रलाइज्ड किचन अहम् भूमिका निभा रहे है| 

बता दे कि तिगडी,देवली स्थित ये सेंट्रलाइज्ड किचन अत्याधुनिक मशीनों से लैस है| यहाँ किचन को तीन हिस्सों में बांटा गया है| इसके पहले हिस्से में अनाज के भण्डारण के लिए गोदाम है| दूसरे हिस्से में एक फुल आटोमेटिक मशीन है जो अनाज को साफ़ करने से लेकर टेक होम राशन की पैकेजिंग का काम बिना किसी ह्यूमन टच के पूरा करती है| किचन के तीसरे और अंतिम हिस्से में खाने को पकाने का काम किया जाता है| इस हिस्से में बड़े मैकेनाईज्ड कंटेनर है जहाँ प्रतिदिन मेन्यू के अनुसार खाना पकाया जाता है, खाने की जांच की जाती है और उसे पैक कर दक्षिणी दिल्ली जिला के 775 आँगनवाडियों में पहुँचाया जाता है| 

मंत्री आतिशी ने साझा करते हुए कहा कि, केजरीवाल सरकार के इस सेंट्रलाइज्ड किचन के जरिये दक्षिणी दिल्ली के 775 आँगनवाडियों में आने वाले 42,000 से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं तक मुफ्त पौष्टिक आहार पहुंचाने का काम किया जाता है|  साथ ही ये किचन प्रतिदिन अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जीरो ह्यूमन टच के साथ 6 माह से 3 साल तक के 20,000 बच्चों तथा 8000 से ज्यादा महिलाओं के लिए टेक होम राशन तैयार किया जाता है| इसमें बच्चों के लिए पैक्ड पंजरी व गर्भवती महिलाओं और लैकटिक माताओं के लिए पैक्ड खिचड़ी प्रीमिक्स व सत्तू शामिल है| 

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों के साथ हमारा उद्देश्य हर जरूरतमंद बच्चों और माताओं तक पोष्टिक आहार पहुंचाना है ताकि विकासात्मक और महत्वपूर्ण सालों में उन्हें हर जरुरी पोषण मिल सके| उन्होंने कहा कि जन्म लेने से लेकर शुरूआती कुछ साल बच्चों के जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते है ऐसे में उनकी नींव मजबूत हो और सही गति में  शारीरिक और मानसिक विकास हो इस दिशा में सरकार हर जरुरी कदम उठा रही है| 

बता दे कि इस किचन में खाने की गुणवत्ता की जांच हर स्तर पर की जाती है और खाने की क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाता है| साथ ही साफ़-सफाई संबंधित सभी नियमों का भी कड़ाई के साथ पालन किया जाता है| किचन में काम करने वाले हर वर्कर के लिए शू कवर-मास्क, ग्लव्स पहनना ज़रूरी है| 

आज यहाँ आंगनवाडी वर्कर्स की सराहना करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि, हमारी आंगनवाडी वर्कर्स का काम सराहनीय है| रोजाना सुबह 4 बजे से ही ये सभी हजारों जरुरतमंदों के लिए पौष्टिक खाना तैयार करती है| उन्होंने कहा कि अपने इस काम के जरिये हमारी आंगनवाडी वर्कर्स स्वस्थ समाज का निर्माण कर रही है|

  • admin

    Related Posts

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    नई दिल्ली। इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक दर्दनाक घटना में मेरठ के सरधना क्षेत्र में एक बेजुबान डॉगी को बेहद करीब से गोली मार दी गई। इस हमले…

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) एक बार फिर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी में जुट गई है। हाल ही में चर्चित हुए तथाकथित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 8 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 36 views
    मनोज तिवारी बोले- दूध दे या न दे, गाय की अंतिम सांस तक सेवा करना ही सच्ची भक्ति; गौवंश अखाड़ा ने रखा 101 पॉइंट विजन

    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    • By admin
    • June 15, 2026
    • 53 views
    ऑक्सफोर्ड-कैम्ब्रिज में वेदांत का संदेश देकर लौटे आचार्य प्रशांत, बोले— समाधान भारत के ज्ञान में है

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 32 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 13 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा