बिगड़े अस्थमा को ठीक करने के लिए ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी उपयोग करने वाला पहला अस्पताल बना मेट्रोहॉस्पिटल नोएडा

नोएडा:EROS TIMES:  16 नवंबर, 2018: देश के उच्च प्रतिष्ठित एवं अग्रणी पल्मोनोलॉजिस्ट, डॉ. दीपक तलवार के नेतृत्व में संचालित, मेट्रो रेस्पिरेटरी सेंटर में अत्यधिक उन्नत एवं अभिनव अस्थमा थेरेपी की स्थापना की गयी है, जिसे ब्रोन्कियल थर्मोप्लास्टीके नाम से जाना जाता है। इस प्रकार, लगातार और मुश्किल एस्थमा का प्रबंधन करने के लिए ब्रोन्कियल थर्मोप्लास्टी उपयोग करने के मामले में, मेट्रो रेस्पिरेटरी सेंटर, उत्तर प्रदेश में पहला, और दिल्ली एनसीआर में एम्स औरसर गंगाराम के बाद तीसरा ऐसा संस्थान बन गया है।

मेट्रो रेस्पिरेटरी सेंटर के डायरेक्टर एवं चेयरमैन, डॉ. दीपक तलवार ने कहा, “हमारे देश में अस्थमा सबसे आम पुराने विकारोंमें से एक है और कई अन्य कारणों के साथ, अधिकांश भारतीय शहरों, विशेष रूप से दिल्ली एनसीआर की हवा में मौजूद छोटेनिलंबित कणों की उच्च मात्रा, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस का कारण बनती है, क्योंकि ये कण वायुमार्ग और फेफड़ों में गहराई सेप्रवेश कर जाते हैं।

हजारों अस्थमा रोगियों को वर्षों से तीव्र और लगातार रहने वाले अस्थमा का सामना करना पड़ रहा है तथाइनहेलर्स और नेबुलाइजर्स के माध्यम से दवा के निरंतर सेवन के बावजूद उन्हें सांस लेने में जबरदस्त कठिनाई होती है। इसतरह के दवा प्रतिरोधी रोगियों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी नामक यह नयी अभिनव थेरेपीसांस लेना आसान और बेहतर कर सकती है।

दुनिया भर में, ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी गंभीर अस्थमा के लिए एक आशाजनक उपचार है। फेफड़ों के अंदर कुछ मांसपेशियां होतीहैं जिन्हें ‘स्मूद मसल्स’ कहा जाता है, जो अस्थमा के दौरे के दौरान कठोर हो जाती हैं, जिससे सांस लेने में कठिनाई होती है।
ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी फेफड़ों में हवा का प्रवाह बढ़ाने के लिए हीट का इस्तेमाल करके इन मांसपेशियों पर दबाव पैदा करती है।
डॉक्टर इस प्रोसीजर को तीन सत्रों में पूरा करता है। प्रत्येक सत्र एक घंटे का होता है और हर बार फेफड़ों केअलग-अलग हिस्सों का इलाज किया जाता है।
डॉ. तलवार ने आगे कहा, “अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए कई अध्ययनों से संकेत मिलता है कि ब्रोंकियल थर्मोप्लास्टी थेरेपीलेने के बाद, रोगी की जीवन शैली बेहतर हो जाती है और उन्हें न तो अपने काम से छुट्‌टी लेने की आवश्यकता होती है, न ही रोजमर्रा के कार्यों में कोई परेशानी होती है।

अस्थमा के दौरे पड़ने पर आमतौर पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है या फिर एक दिन के लिए इमर्जेंसी रूम में रहना पड़ता है, लेकिन नयी थेरेपी से ऐसा करने की नौबत नहीं आती है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, भारत में करीब डेढ़ से दो करोड़ लोग अस्थमा से पीड़ित हैं, जबकि कुछ अध्ययनों केमुताबिक यह संख्या तीन करोड़ से अधिक है।
इनडोर और आउटडोर हवा में मौजूद प्रदूषकों, धूल कणों, पराग कणों, माइट्सऔर खतरनाक गैसों जैसे एलर्जीकारकों के संपर्क में आने पर, छोटे वायुमार्ग वाले मरीजों को परेशानी होती है। दिल्लीएनसीआर जैसे दुनिया के सर्वाधिक प्रदूर्षित शहरों में इनका प्रसार अधिक हो सकता है।

ऐसी खतरनाक स्थिति में, ब्रोन्कियल थर्मोप्लास्टी जैसी उन्नत चिकित्सा प्रौद्योगिकी मरीजों के लिए राहत प्रदान करने वाले एक वरदान की तरह हो सकती है।

  • Related Posts

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    फेलिक्स हॉस्पिटल के सहयोग से वीडियो कंसल्टेशन, ई-प्रिस्क्रिप्शन और इमरजेंसी स्वास्थ्य सुविधाओं की शुरुआत नोएडा, 7 अगस्त 2026। घर बैठे सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस