नोएडा एक्सटेंशन में मेट्रो सिटी बस सेवा का परिचालन शुरू- डॉ.महेश शर्मा

नोएडा:EROS TIMES:   21.11.2018 को मंत्री डॉ महेश शर्मा नोएडा एक्सटेंशन के ऐस सिटी में नोएडा मेट्रो सिटी बस सेवा का शुभारम्भ किया।
ऐस सिटी से शशि चौक तक यह बसें चलेंगी।
मंत्री के साथ राजेश पाठक, विशेष कार्यकारी अधिकारी, नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेषन उपस्थित रहेें।
बसों का विधिवत पूजन कर, फीता काटकर बसों को हरी झंडी दिखाई और कुछ दूर तक टिकट लेकर बस में सफर किया।
नोएडा एक्सटेंशन के सभी निवासियों ने मंत्री का हार्दिक आभार प्रकट किया कि आपके द्वारा जो भी वादे किये गये थे वह अब पूरे हो रहे है।

इस क्षेत्र से बस सेवा चलाकर बहुत बड़ी सुविधा प्रदान की है जिससे हमारी माताओं एवं बहनों को मेट्रो तक जाने के लिए बहुत दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था जिससे सुरक्षित भी नही थे।
बस सेवा प्रारम्भ होने पर मंत्री एवं नोएडा मेट्रों के अधिकारियों का हार्दिक अभिनन्दन करते है।
मंत्री ने कहा कि इन सुविधाओं को बहुत पहले ही प्रारम्भ हो जाना चाहिए था परन्तु नहीं हुई। उत्तर प्रदेश सरकार बनने के साथ ही क्षेत्र का विकास बहुत ही तेजी से हो रहा है।
नया पोस्ट आफिस का कार्यालय भी खुल चुका है, स्ट्रीट लाईट का भी कार्य प्रगति पर है, सर्विस लेन की री-सफेर्सिंग का कार्य प्रारम्भ हो चुका है। पुलिस चैकियों का भी कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ हो जायेगा।

मैं, आप सबका आभार प्रकट करता हूँ कि आपकी दी हुई ताकत से ही मैं इस क्षेत्र का विकास करा रहा हूँ, और आगे भी करता रहूँगा।
जो भी इस क्षेत्र की समस्या होगी उसका जल्द से जल्द निस्तारण करूंगा।

और इस बस सेवा को प्रारम्भ करने के लिए एन एम आर सी के अधिकारियों का भी आभार प्रकट करता हूँ।
बस सेवा ऐस सिटी से प्रात 08 बजे से रात्रि 08ः40 तक चलेगीं।

इस अवसर पर संदीप शर्मा, लोकेश त्यागी, सौरभ, अनुज शर्मा, जिनेन्द्र चैरसिया, कपिल चौधरी, उमा शंकर पाठक, प्रीति, गिरिजा शंकर जोशी, संजय बाली, अल्पेश गर्ग, अन्नू पंडित, जितेन्द्र, प्रकाश, प्रमोद बहल, संजीव शर्मा, नवनीत चौहान, संदीप पंवार, विनोद पंडिता समेत सैकडों निवासी उपस्थित रहें।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित