बच्चों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार के स्कूलों में मेगा कैंप का होगा आयोजन

केजरीवाल सरकार के स्कूलों में 6 मई को आयोजित होने वाले मेगा कैंप में कुपोषण दूर करने को लेकर होगी पेरेंट्स की काउंसलिंग
मेगा कैंप में पेरेंट्स को मिलेगी पोषण संबंधी जरुरी जानकारियां पेरेंट्स जानेंगे कैसे बच्चों में विकसित कर सकते है खाने-पीने की अच्छी आदतें
क्वालिटी एजुकेशन मिलने के साथ हर बच्चे का हो बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास ये हमेशा केजरीवाल सरकार की प्राथमिकता  
अच्छा स्वास्थ्य अच्छी शिक्षा के लिए बेहद ज़रूरी; काउंसलिंग कैम्प के ज़रिए हमारे टीचर्स और पैरेंट्स के बीच बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बनेगी नई साझेदारी
EROS TIMES: केजरीवाल सरकार के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में कुपोषण को दूर करने के तरीको पर पैरेंट्स की समझ बढ़ाने के लिए एक मेगा कैप का आयोजन किया जायेगा| 6 मई को केजरीवाल सरकार के स्कूलों में आयोजित होने वाले इस मेगा कैंप में पेरेंट्स को बच्चों में कुपोषण के मुद्दे पर काउंसलिंग दी जाएगी| इस मेगा कैंप का उद्देश्य “रेड ज़ोन” के तहत चिन्हित दिल्ली सरकार के स्कूलों के छात्रों में कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए पेरेंट्स में जागरूकता फैलाना है| मेगा कैंप में पेरेंट्स को पोषण और खाने की अच्छी आदतों पर जरुरी जानकारी प्रदान दी जाएगी ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि उनके बच्चों को संतुलित और पौष्टिक आहार मिले।
आगामी मेगा कैंप के विषय में साझा करते हुए, शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ, केजरीवाल सरकार बच्चों में अच्छे स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उस दिशा में ये मेगा कैंप माता-पिता को उनके बच्चों के लिए स्वस्थ खाने की आदतों और शारीरिक गतिविधि और विकास से संबंधित जागरूकता प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए केजरीवाल सरकार कई नई पहल शुरू कर रही है। हाल ही में शुरू किया गया ऐसा ही एक अनूठा पहल  मिनी स्नैक ब्रेक था। जहां दोपहर के भोजन के निर्धारित समय से 2.5 घंटे पहले छोटे लंच ब्रेक के दौरान बच्चों को खाने-पीने की पौष्टिक चीजों को खाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। साथ ही बच्चों में खाने की अच्छी आदतों को विकसित करने के लिए स्कूलों ने ख़ानपान संबंधित अपने साप्ताहिक प्लैनर भी बनाये है।
शिक्षा मंत्री ने साझा करते हुए कहा कि मेगा कैम्प में पैरेंट्स की काउंसलिंग करते हुए शिक्षकों द्वारा उन्हें कम लागत वाले पैष्टिक आहार के बारे में जानकारी दी जायेगी जिससे बच्चों में खान-पान की सही आदत विकसित हो और उन्हें जरुरी पोषण मिल सके। साथ ही उन्हें गर्मी की छुट्टी के दौरान भी मिनी स्नैक ब्रेक का अभ्यास जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
गौरतलब है कि दिसंबर 2022 में शिक्षा निदेशालय ने सभी स्कूलों को पोषण विशेषज्ञों और शिक्षकों के परामर्श से बच्चों के लिए पौष्टिक भोजन के लिए साप्ताहिक प्लैनर तैयार करने का निर्देश दिया था। इसके अतिरिक्त स्कूलों को कुपोषण के विषय पर पैरेंट्स के लिए कक्षावार काउंसलिंग सेशन आयोजित करने का निर्देश दिया गया था।
  • admin

    Related Posts

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    नोएडा, 8 मार्च 2026। डिजाइन शिक्षा और रचनात्मक नवाचार के क्षेत्र में लगभग दो दशकों की उत्कृष्ट उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सत्यम फैशन इंस्टीट्यूट (SFI), नोएडा ने अपने प्रमुख…

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    नोएडा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को केंद्र में रखते हुए वाईएसएस फाउंडेशन और मेदांता हॉस्पिटल, सेक्टर-50 नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    • By admin
    • March 9, 2026
    • 38 views
    यंग डिजाइनर्स ने रैम्प पर बिखेरा हुनर, ‘सत्यम्स तृप्तिक 2026’ बना चर्चा का केंद्र

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 69 views
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर “आओ करें – महिलाओं की बात” कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता पर हुआ विशेष संवाद

    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 14 views
    महिला दिवस पर ‘सलाम शक्ति’ कार्यक्रम, प्रेरणादायक कहानियों से गूंजी सलाम नमस्ते की आवाज

    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 21 views
    नारी शक्ति महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब, एथनिक वॉक से टैलेंट हंट तक दिखी महिलाओं की प्रतिभा

    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    • By admin
    • March 8, 2026
    • 40 views
    एपस्टीन फाइल्स में नाम आने के आरोप पर बिलासपुर में महिला कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री के इस्तीफे की मांग

    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग

    • By admin
    • March 6, 2026
    • 30 views
    अग्रवाल मित्र मंडल का भव्य होली महोत्सव, नोएडा में दिखा वृंदावन-बरसाना जैसा रंग