दूषित पानी से मुक्ति  केजरीवाल ने डीजेबी को दिए समस्या के समाधान के सख्त निर्देश

 दिल्लीवासियों को साफ पानी मुहैया कराना हम सबकी जिम्मेदारी है अब किसी भी घर में गंदा पानी नहीं आना चाहिए
 दिल्लीवालों को साफ पानी मुहैया कराने के काम में किसी भी तरह की ढिलाई या देरी स्वीकार्य नहीं है, अधिकारी युद्धस्तर पर काम करें 
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड को डब्ल्यूटीपी और प्राइमरी यूजीआर पर लगे सभी फ्लो मीटर को तत्काल मरम्मत करने का दिया निर्देश
दिल्ली में पानी के उत्पादन और आपूर्ति की खुद निगरानी करेंगे सीएम अरविंद केजरीवाल विभाग से रोजाना की रिपोर्ट मांगी
सीएम ने आरओ प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी पर अधिकारियों को लगाई फटकार कहा अगर समय सीमा में काम पूरा नहीं कर सकते तो इस्तीफा देने के लिए स्वतंत्र
 EROS TIMES:  अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली जल बोर्ड को राजधानी में हर परिवार को साफ पानी मुहैया कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने जलबोर्ड के अधिकारियों को सख्त आदेश दिए कि दिल्ली की जनता को साफ पानी उपलब्ध कराने के काम में किसी भी तरह की ढिलाई और देरी स्वीकार्य नहीं की जाएगी। मंगलवार को दिल्ली जल बोर्ड की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के दौरान अरविंद केजरीवाल ने यह निर्देश देते हुए कहा कि दिल्ली के लोगों को साफ पानी उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए अधिकारी युद्धस्तर पर काम करें और इस बात का ख्याल रखा जाए कि किसी भी घर को गंदा पानी मिलने की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज डीजेबी के वीसी सोमनाथ भारती सीईओ और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
दरअसल अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को दिल्ली में जलापूर्ति का जायजा लेने के लिए उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। इस दौरान दूषित पानी की समस्या के समाधान को लेकर सीएम ने कड़े निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल ने डीजेबी को आगामी 15 दिनों के अंदर जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) और भूमिगत जलाशयों (यूजीआर) पर स्थापित सभी फ्लो मीटर्स की मरम्मत करने का निर्देश दिया। साथ ही मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से पानी के उत्पादन और आपूर्ति की निगरानी करने का निर्णय लिया। सीएम ने विभाग को इसकी रोजाना रिपोर्ट भी प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
बैठक में अरविंद केजरीवाल ने आरओ वॉटर प्रोजेक्ट में अनावश्यक देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार भी लगाई और कहा कि यदि वे समय सीमा के अंदर प्रोजेक्ट के कार्य को पूरा नहीं कर सकते हैं तो अपना इस्तीफा देने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि सरकार दिल्ली के लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने में किसी भी तरह की देरी या ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि वे दिल्ली को दूषित पानी से मुक्ति दिलाएं, ताकि लोगों को साफ व स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। दिल्ली सरकार हर हाल में दिल्ली के सभी नागरिक को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
बैठक के दौरानअरविंद केजरीवाल ने कहा कि उन्हें विभिन्न इलाकों से लगातार दूषित जलापूर्ति की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने विभाग को ऐसे क्षेत्रों की पहचान करने के निर्देश दिए, जहां नियमित रूप से खराब गुणवत्ता वाला पानी मिलता है, ताकि प्राथमिकता के आधार पर इस समस्या की जड़ तक पहुंचा जा सके।
 इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल विभाग और दिल्ली जल बोर्ड को सख्ती से युद्धस्तर पर दूषित पानी की समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने सीएम को आश्वस्त किया है कि दिल्ली को जल्द ही दूषित पानी की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के किसी भी घर को गंदा या दूषित पानी नहीं मिलना चाहिए। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम लोगों को यथासंभव साफ पानी उपलब्ध कराएं। अधिकारी इस समस्या से पीड़ित क्षेत्रों की एक सूची बनाएं और प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय समाधानों की पहचान कर उसे लागू करें। सीएम के निर्देश पर दिल्ली जल बोर्ड अब इस तरह की शिकायतों का लगातार निगरानी करेगा और क्षेत्र की जरूरतों के अनुसार उनका समाधान करेगा।
इसके अलावा सीएम ने विभाग को यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि जल उपचार संयंत्रों (डब्ल्यूटीपी) और प्राइमरी यूजीआर पर लगाए गए सभी फ्लो मीटर्स 15 दिनों के अंदर चालू कराए जाएं। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया कि डब्ल्यूटीपी में स्थापित कुछ फ्लो मीटर पुरानी तकनीक पर आधारित होने के कारण काम नहीं कर रहे हैं। सीएम ने इस मामले को गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को फटकार लगते हुए कहा कि वे हैरान हैं कि राज्य में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने पिछले सात साल के कार्यकाल के दौरान कभी भी कोई ऐसा उदाहरण नहीं देखा है, जहां वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के फ्लो मीटर खराब हों। अब दिल्ली जल बोर्ड सभी फ्लो मीटर्स की मरम्मत करेगा और दिल्ली में पानी के उत्पादन और आपूर्ति स्तरों की निगरानी के लिए उन्हें अपने ऑनलाइन नेटवर्क से भी जोड़ेगा। सीएम ने विभाग को निर्देश देते दिए कि रोजाना सभी फ्लो मीटर्स की रीडिंग उन्हें प्रस्तुत की जाए ताकि वे खुद आकलन कर सकें कि दिल्ली में पानी बर्बाद हो रहा है या नहीं।
इसके अलावा अरविंद केजरीवाल ने सभी सेकेंडरी यूजीआर पर फ्लो मीटर लगाने के लिए 30 मई तक की समय सीमा निर्धारित की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि परियोजना में बिजली कंपनियों की ओर से कुछ देरी हो रही थी। ऐसे में जल मंत्री सौरभ भारद्वाज को अगले 72 घंटों के अंदर समस्या को हल करने के लिए बिजली कंपनियों के अध्यक्षों के साथ बैठक के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने आरओ प्रोजेक्ट की भी समीक्षा की। इस योजना के तहत दिल्ली जल बोर्ड पानी की गुणवत्ता को और बढ़ाने के लिए पूरी दिल्ली में 450 स्थानों पर औद्योगिक गुणवत्ता वाले आरओ सिस्टम स्थापित करेगा। पिछले टेंडर के असफल होने की जानकारी मिलने पर सीएम ने अधिकारियों से पूछा कि विभाग नए टेंडर में देरी क्यों कर रहा है? सीएम ने कहा कि अधिकारियों की ओर से इस तरह की ढिलाई पूरी तरह से अस्वीकार्य है। अधिकारी इस मुद्दे को हल करने के लिए मिशन मोड में काम क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या इस तरह की समीक्षा बैठकें हर हफ्ते आयोजित करने का कोई फायदा नहीं है? ऐसा व्यवहार अधिकारियों की गलत मंशा की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि मैं आरओ प्रोजेक्ट की समय-सीमा का पूरा विस्तृत विवरण चाहता हूं। यदि अधिकारी समय-सीमा में काम नहीं कर सकते हैं तो वे इस्तीफा देने और सिस्टम छोड़ने के लिए स्वतंत्र हैं। सीएम ने विभाग को तत्काल एक और टेंडर जारी करने का निर्देश दिया है ताकि जल्द से जल्द दिल्लीवासियों को शुद्ध पानी की आपूर्ति की जा सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि दिल्ली के लोगों को दिए जा रहे पानी की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 250 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला