व्यापारी समस्याओं को लेकर की सहायक श्रम आयुक्त से मुलाकात

नोएडा:EROS TIMES:  साप्ताहिक बंदी को लेकर विभिन्न बाजारों की समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नोएडा इकाई का एक प्रतिनिधि मंडल ने जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल के नेतृत्व मे सहायक श्रमायुक्त डॉ हरीश चंद्र सिंह एवं प्रधान सहायक मितेश कुमार सिन्हा से मुलाकात की और साप्ताहिक बंदी को लेकर उत्तपन्न हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

नरेश कुच्छल ने कहा कि प्रसाशन द्वारा प्राप्त आदेश के अनुसार हर बाजार सप्ताह में एक दिन अवश्य बंद रखना जरूरी है जिसका उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल स्वागत करता है।
परन्तु कुछ व्यापारियों के लिए सप्ताह के सातों दिन दुकान खोल रखना आवश्यक है ऐसे व्यापारियों को श्रम कानूनों से अवगत कराया जाए कि क्या यह संभव है अगर है तो उपरोक्त के संदर्भ मे क्या कार्यवाही आवश्यक है।

प्रवक्ता चन्द्रप्रकाश गौड़ ने कहा कि बाजारों को बंद रखना उचित है ताकि उन बाजारों मे होने वाले विकास कार्य प्रभावित न हो ओर साप्ताहिक बंदी के दौरान पूरे दिन मे बाजारों की छोटी मोटी समस्याओं का निराकरण हो सके ।
सहायक श्रमायुक्त डॉ हरीश चंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश दुकान एवं वाणिज्य अधिष्ठान नियमावली 1963 के साथ 1962 के अधीन पठित उत्तर प्रदेश दुकान ओर वाणिज्य अधिष्ठान अधिनियम के अंर्तगत निर्धारित समय के पश्चात अपनी दुकानों ओर वाणिज्य संस्थानों को खोले रखने हेतु निर्धारित शुल्क का 50 प्रतिशत अतरिक्त भुगतान कर दुकान खोल सकते है।

उन्होंने आग्रह किया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अधिक से अधिक व्यापारियों का रजिस्ट्रेशन दुकान एव वाणिज्य नियमावली के अंतर्गत कराये ताकि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ भी व्यापारियों की मिल सके।
इस अवसर पर चैयरमेन रामअवतार सिंह, वरिष्ठ मंत्री मनोज भाटी ,मंत्री दिनेश महावर, मंत्री सत्यनारायण गोयल, प्रवक्ता चन्द्रप्रकाश गौड़ , सुशील सिंघल, मंत्री राकेश गुप्ता, मंत्री संदीप चौहान, राजकुमार गोयल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित