विराट की आक्रामकता को देखकर कई बार थोड़ा घबरा जाता हूं :राहुल द्रविड़

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान और जूनियर क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के आक्रामक व्यवहार को देखकर कई बार चिंतित हो जाते हैं क्योंकि इसका युवाओं पर भी असर पड़ता है। पूर्व कप्तान ने कहा कि वह विराट के आक्रामक शब्दों को सुनकर वह थोड़ा घबरा जाते हैं क्योंकि इससे टीम के बाकी युवा खिलाड़ियों पर भी असर हो सकता है और वह भी उसी तरह का व्यवहार अपना सकते हैं। द्रविड़ ने कहा मैं विराट की आक्रामकता को देखकर कई बार थोड़ा घबरा जाता हूं लेकिन यह भी सच है कि यदि इस तरह से वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाते हैं तो उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है। द्रविड़ ने कहा मेरा मानना है कि खेल अभी भी प्रदर्शन पर निर्भर करता है इसलिये विराट जैसे खिलाड़ी को इससे नहीं रोका जा सकता है क्योंकि यह आक्रामकता उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ करने में मदद करती है। यह उनकी शख्सियत है। उन्होंने कहा कई बार लोग मुझसे कहते हैं मैंने ऐसा क्यों नहीं किया। लेकिन यदि मैं अपनी बाहों पर टैटू बनवा लेता तो मुझे नहीं लगता इससे मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पाता। यदि मैं ऐसा करता तो वह मेरी शख्सियत नहीं होती। मैं खुद से सच नहीं बोलता। अंडर-19 क्रिकेट टीम के कोच द्रविड़ ने कहा कि विराट की आक्रामकता उन्होंने खासकर आस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ से पूर्व अधिक देखी है। उन्होंने कहा आस्ट्रेलिया के साथ सीरीज़ से पूर्व विराट ज्यादा आक्रामक हो जाते हैं और जब मैं अखबार में उनके बयानों को पढ़ता हूं तो घबरा जाता हूं। लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें इस तरह की प्रतिस्पर्धा पसंद है। लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकता।

  • Related Posts

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    नोएडा: Punjab National Bank (पीएनबी) के नोएडा सर्कल ऑफिस द्वारा एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 8 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 62 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 36 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क

    • By admin
    • April 9, 2026
    • 13 views
    नोएडा में अवैध हथियार तस्करी का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार, Instagram से चला रहा थे नेटवर्क