राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति में हुई प्रदर्शनी।

शहीद दिवस के अवसर पर आज साहित्य कला परिषद् द्वारा दिल्ली सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की स्मृति को ताजा करते हुए दुर्लभ चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति, भाषा एवं पर्यटन मंत्री श्री कपिल मिश्रा ने इस अवसर पर दीप प्रजव्लित कर इस चित्र प्रदर्शनी का लोकार्पण किया। वरिष्ठ चित्रकार श्री सूरज सदन के चुन्निदा तस्वीरों की चित्र प्रदर्शनी ‘Faces of Peace & Freedom’ आगामी शुक्रवार तक दिल्ली सचिवालय में लोगों के दर्शनार्थ लगी रहेगी। समारोह में कला एवं भाषा सचिव श्री एन.के.शर्मा, साहित्य कला परिषद् की उपसचिव सुश्री सिंधु मिश्रा भी उपस्थित थे।

भारत में जन्में श्री सूरज सदन एक अध्यापक, चित्रकार एंव क्यूरेटर के रूप में अपनी भूमिका बखूबी निभाते हुए अपने आपको एक विलक्षण पेंटर के रूप में स्थापित करते हुए अनेकों अन्तराष्ट्रीय-राष्ट्रीय नेताओं, विभूतियों के तस्वीर बनाकर जिनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी भी उनके पसंदीदा पात्र रहे है, और विशेष पहचान बना चुके है। गांधी जी के अतिरिक्त नेल्सन मंडेला, मदर टेरेसा, मार्टिन लूथर किंग आदि उनके द्वारा बनाए तस्वीर भी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शित किए गए है।
भारत के अतिरिक्त फ्रांस, यू॰एस॰ए॰, कनाडा, इंग्लैंड जैसे कई देशों में श्री सदन के बनाए तस्वीरों की भी एकल प्रदर्शनियाँ आयोजित हो चुकी है। साथ ही उनकी इस विलक्षण प्रतिभा के लिए उन्हें अनेकों पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है। देश-विदेश में अनेकों महत्वपूर्ण कला संस्थानों में उनके बनाए तस्वीर संग्रहित है।
इस प्रदर्शनी का आयोजन कई मायनों में महत्वपूर्ण है सर्वप्रथम इसका दिल्ली सचिवालय में दीर्घा बनाकर आम लोगों के लिए, आम लोगों के बीच व इसको प्रदर्शित किया जाना इसको सार्थकता प्रदान करता है।
दूसरा गांधी जी, मदर टेरेसा, नेल्सन मंडेला के बनाए गए तस्वीर के साथ-साथ उनके द्वारा कहे गए अनमोल वचनों को भी इन विभूतियों के तस्वीरों के नीचे ही प्रदर्शित किया जाना इसको और अधिक महत्वपूर्ण बना देता है।
श्री कपिल मिश्रा ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और श्री सदन को शुभकामनाएँ दी। श्री सूरज सदन ने कला एंव संस्कृृति विभाग का आभार प्रकट करते हुए दिल्ली सरकार के इस पहल की सराहना की।

  • Related Posts

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में ई-रिक्शा चालकों, निर्माताओं और डीलरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने घोषणा की है…

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    नोएडा: कंज्यूमर फूड इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी एलटी फूड्स लिमिटेड ने बच्चों के लिए एक अनोखा और इमर्सिव लर्निंग एक्सपीरियंस लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने फ्लैगशिप…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 21 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 11 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर स्लग:

    • By admin
    • April 27, 2026
    • 72 views
    पीएनबी का एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम, उद्यमियों को मिलेगा सशक्तिकरण का नया अवसर  स्लग:

    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    • By admin
    • April 24, 2026
    • 79 views
    नोएडा के नेम चंद ने 96 बार रक्तदान कर रचा इतिहास, बने मानवता की मिसाल

    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    • By admin
    • April 23, 2026
    • 37 views
    नोएडा में एडवांस्ड रोबोटिक सर्जरी को नई मजबूती, दा विंची सिस्टम से मिलेगा सटीक इलाज

    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा

    • By admin
    • April 13, 2026
    • 22 views
    आरपीआई (ए) के उत्तर भारत युवा अध्यक्ष बने महेंद्र तिवारी, रामदास अठावले ने जताया भरोसा