महर्षि दयानन्द समग्र क्रांति के अग्रदूत थे-राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य

EROS TIMES: गाजियाबाद, केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानन्द सरस्वती का 141 वाँ बलिदान दिवस ऑनलाइन आयोजित किया गया।य़ह कोरोना काल से 677 वाँ वेबिनार था। उल्लेखनीय है कि 30 अक्टूबर 1883 को अजमेर में स्वामी जी का बलिदान हुआ था।

केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल आर्य ने कहा कि महर्षि दयानन्द समग्र क्रांति के अग्रदूत थे।उनका प्रभाव समाज के हर क्षेत्र में दिखाई देता है।उन्होंने महिलाओं के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया यज्ञ करने,वेद पढ़ने का अधिकार दिया।बाल विवाह का विरोध किया साथ ही विधवा विवाह का समर्थन किया।उन्होंने कहा कि कोई कितना ही करे परंतु स्वदेशी राज्य सर्वोपरि हैI स्वामी जी ने देश की आजादी के लिए आह्वान किया उनसे प्रेरणा लेकर अनेक नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े।स्वामी जी ने गुरूकुल शिक्षा प्रणाली का समर्थन किया।स्वामी जी ने पाखंड अंधविश्वास कुरीतियों पर सीधा प्रहार किया वह एक निर्भीक सन्यासी थे उन्होंने वैचारिक क्रांति का शंखनाद कर लोगो की सोचने की दिशा ही बदल ड़ाली।आज स्वामी जी के आदर्शों पर चलने की आवश्यकता है।

प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने कहा कि विश्व में लगभग 7000 आर्य समाज व 650 के लगभग डी ए वी विद्यालय,साथ ही 350 गुरुकुल स्वामी जी के संदेश का प्रसार प्रचार कर उनके स्मारक के रूप में कार्य कर रहे हैं।अनेक महिला आश्रम,अनाथालय उनकी कीर्ति को बढ़ा रहे हैंI

सुधीर बंसल ने कहा कि स्वामी जी ने विष पीकर भी संसार को अमृत दिया।

आर्य विदुषी उषा सूद, प्रवीना ठक्कर, जनक अरोड़ा, प्रो. करुणा चांदना,कौशल्या अरोड़ा, कुसुम भंडारी, रविन्द्र गुप्ता, दीप्ति सपरा, सुनीता अरोड़ा, रचना वर्मा, कृष्णा गांधी, संतोषधर आदि ने अपने विचार रखे और स्वामी जी की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया।

  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां