कूड़े से भरी भलस्वा झील, सोनिया विहार और आईटीओ पर जहरीला यमुना घाट

EROS TIES: नई दिल्ली, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दीपवाली और छठ पर्व से पहले आज भलस्वा झील, आईटीओ, स्थित यमुना घाट और सोनिया विहार का निरीक्षण किया, जहा गंदगी देखने को मिली जो दिल्ली सरकार की पोल खोल रही है। यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी की अनदेखी के कारण यमुना में गंदगी और दूषित जल के कारण लोगों पवित्र त्योहारों की आस्था खतरे में पड़ गई है। दिल्ली सरकार की निष्क्रियता के चलते जहरीली, झाग और विषैली हो चुकी है जिसमें दिल्लीवासी छठ पर्व पर डुबकी लगाने के बाद सीधे अस्पताल ही जाएंगे, जिसका जीता जागता उदाहरण भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र सचदेवा है।

देवेन्द्र यादव ने दिल्ली सरकार से मांग की कि दिल्ली सरकार जल्द से जल्द इस भलस्वा झील के इस जल श्रोत की सफाई करवाए ताकि लोग पवित्र छठ पर्व को स्वच्छ जल में मना सकें। यादव ने कहा कि सरकार ने वादा किया था कि भलस्वा झील को पर्यटन स्थल में जोड़ा जाएगा परंतु भलस्वा झील गंदे पानी का झौड़ बन कर रह गया है। उन्होंने कहा कि भलस्वा लैंड फिल से निकलने वाली जहरीली गैस और भलस्वा झील में सटी हुई कॉलोनियों का गंदा नालों में न जाकर सीधा झील में गिरना दिल्ली सरकार की नाकामी है, जिससे क्षेत्र की जनता स्वास्थ्य से बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

देवेन्द्र यादव ने यमुना घाट, सोनिया विहार और भलस्वा झील में गंदगी को देखकर गहरी चिंता जताई और कहा कि जिस कदर यमुना का पानी गंदा है लगता है पूरे 11 वर्षों से यमुना सफाई का कोई काम ही नही हुआ। हर वर्ष छठ पर्व से पूर्व छठ घाटों की सफाई के नाम पर करोड़ो भ्रष्टाचार की भेट चढ़ जाते है। जबकि केजरीवाल सरकार ने यमुना सफाई के नाम पर लगभग 6800 करोड़ खर्च करके यमुना और जहरीली और प्रदूषित हो गई है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सत्ता मे आने के बाद यमुना सफाई में लगातार विफल रही है। उन्होंने कहा कि 10 साल पहले सत्ता में आने के तुरंत बाद, नवंबर 2015 में नदी पर आरती करते समय, केजरीवाल ने यमुना को साफ करने का वादा किया था, “हम पांच साल के भीतर यमुना को पुनर्जीवित करेंगे“, उन्होंने जोर देकर कहा था, और कुछ साल बाद, उन्होंने कहा था कि वह 2025 तक छठ पूजा के दौरान नदी में डुबकी लगाएंगे, लेकिन 10 साल बाद यमुना और अधिक जहरीली हो गई है।

 

  • admin

    Related Posts

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    नोएडा। सेक्टर-101 स्थित बाबा किशन सहाय मार्केट में प्रतिष्ठित टायर शोपे कंपनी के नए शोरूम का उद्घाटन एनईए अध्यक्ष विपिन मल्हन, हरिंदर सिंह और सुनील जैन ने संयुक्त रूप से…

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    गौतम बुद्ध नगर की कायस्थ सभा ने 3 मई 2026 को कायस्थ सभा गौतम बुद्ध नगर की ओर से नोएडा एंटरप्रेन्योर एसोसिएशन के ऑडिटोरियम में भगवान श्री चित्रगुप्त के प्रकटोत्सव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 8 views
    नोएडा सेक्टर-101 में टायर शोपे के नए शोरूम का उद्घाटन

    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 9 views
    गौतम बुद्ध नगर में धूमधाम से मनाया गया भगवान श्री चित्रगुप्त प्रकटोत्सव

    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    • By admin
    • May 4, 2026
    • 10 views
    शिकायतों के बावजूद नहीं हुई छंटाई, सेक्टर-27 में कार जली

    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    • By admin
    • May 2, 2026
    • 17 views
    पुरानी गलियों से स्मार्ट सपनों तक: गाजियाबाद की बदलती तस्वीर

    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    • By admin
    • April 29, 2026
    • 26 views
    दिल्ली में ई-रिक्शा का रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू किया जाएगा : डॉ. पंकज सिंह

    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव

    • By admin
    • April 28, 2026
    • 21 views
    एलटी फूड्स और किडज़ानिया की अनोखी पहल: ‘दावत फैक्ट्री’ में बच्चों को मिलेगा खेत से खाने तक का अनुभव