साहित्य हमारे जीवन में ऑक्सीजन की तरह है

नोएडा:EROS TIMES:  साहित्य हमारे जीवन की वह सौगात है जिसके बिना हम जीवन सोच भी नहीं सकते या यूँ कहे की यह हमारे जीवन में ऑक्सीजन का काम करती है।

हम किसी भी आर्टिस्ट चाहे वो लेखक हो, गीतकार हो, पेंटर हो, उसे उसके काम के हिसाब से पसंद करते है न की किसी धर्म या रंग भेद के, साहित्य अपने आप में ही बहुत ताकतवर है जो आपको तराशता है यह कहना था मारवाह स्टूडियो में आयोजित चौथे ग्लोबल लिटरेरी फेस्टिवल ऑफ़ नोएडा के उद्घाटन के अवसर पर लेखक असगर वजाहत का।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्री रामदास अठावले, मंगोलिया के भारत में राजदूत गोंचिग गनबोल्ड, वेनेज़ुएला के भारत में राजदूत अगस्तो मोंटियल, छत्तीसगढ़ के पूर्व गवर्नर के. एम. सेठ, लेखिका भारती प्रधान उपस्थित हुए।

इस अवसर पर रामदास अठावले ने कहा की हमारा साहित्य हमारे जीवन की वो पूंजी है जिसे जितना खर्च करो उतना ही बढ़ती जाती है हमारा हिंदी साहित्य जितना विशाल है उतना ही विशाल हमारे कवियों, लेखकों का हृदय भी विशाल है। इस अवसर पर मारवाह स्टूडियो के निदेशक संदीप मारवाह ने कहा आज जो यहाँ चर्चा चल रही है यह आपको गूगल या पुस्तक में नहीं मिलेगी और जो छात्र इसे ग्रहण कर लेगा वो एक नए साहित्य की रचना कर सकता है।

साहित्य का जितना प्रचार सिनेमा ने किया है उतना किसी और क्षेत्र ने नहीं किया है।
राजदूत अगस्तो मोंटियल ने कहा मुझे इस समारोह में आकर बहुत खुशी हुई। आज पूरे विश्व को शांति की जरूरत है और शांति तभी आ सकती है जब एक देश दूसरे देश की संस्कृति व साहित्य के बारे में जाने। राजदूत गोंचिग गनबोल्ड ने कहा भारत की संस्कृति बहुत विशाल है और आज के लेखकों में जितनी आधुनिकता भारतीय लेखकों में है उतनी कहीं नही मिलती।

इस अवसर पर रामदास अठावले को अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया, साथ ही अशोक कुमार हालदार की पुस्तक द डाइवर्सिफाए लाइफ जर्नी ऑफ़ ह्यूमन बींग, भारती प्रधान की एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा पर लिखित पुस्तक द डार्क हॉर्स और जितेंद्र प्रसाद सक्सेना की द जेनिथ पुस्तक का विमोचन भी किया गया।

समारोह के पहले दिन भारत के कई राज्यों से साहित्यकार उपस्थित हुए और अपने अपने विचार रखे। इस अवसर पर कई सेमीनार, कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक, विदेशी भाषाओं में कविताएं, पेटिंग प्रदर्शनी के साथ साथ छात्रों द्वारा कई रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

  • Related Posts

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    नोएडा। समाज सेवा और मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा आयोजित फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान युवा स्वयंसेवक…

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 29 views
    वाईएसएस फाउंडेशन का ‘जीरो वेस्ट मीठा शरबत वितरण अभियान’, स्टील के बर्तनों में परोसा शरबत और दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    ईएसआईसी आयुक्त प्रणय सिन्हा ने नोएडा उद्योग प्रतिनिधियों से किया संवाद, 40 वर्ष से अधिक आयु के श्रमिकों के लिए स्वास्थ्य जांच की घोषणा

    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 11 views
    वाईएसएस फाउंडेशन के फूड डिस्ट्रीब्यूशन अभियान में युवाओं ने दिखाई सेवा और संवेदनशीलता

    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    • By admin
    • June 9, 2026
    • 10 views
    जन कल्याण समिति ने रक्तदान कर बचाई ज्योति की उम्मीद, ऑपरेशन के लिए कराया रक्त का इंतजाम

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 15 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित