एलजी ने केजरीवाल सरकार के काम को जमकर सराहा गिनाई सरकार की उलब्धियां

एलजी ने अपने अभिभाषण में बताया कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य  बिजली-पानी और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में दिन दुनी-रात चौगुनी प्रगति की
 एलजी ने कहा कि काफी अड़चनें आईं लेकिन दिल्ली सरकार ने शानदार काम किया है
 सरकार को काम न करने देने के लिए कई तरह से परेशान किया जा रहा है, इसके बावजूद ‘‘आप’’ की सरकार अच्छा काम कर रही है
 हर व्यक्ति को जनतंत्र की इज्जत करनी चाहिए और चुनी हुई सरकार को अपना काम करने देना चाहिए
EROS TIMES: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली की जनता के समक्ष आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान एलजी ने केजरीवाल सरकार के काम की जमकर सराहना की। सीएम अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपराज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि दिल्ली सरकार के सामने काफी अड़चनें आईं, लेकिन इसके बावजूद दिल्ली सरकार ने शानदार काम किया है। एलजी ने बताया कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा-स्वास्थ्य, बिजली-पानी व इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में दिन दुनी-रात चौगुनी प्रगति की है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार को काम न करने देने के लिए कई तरह से परेशान किया जा रहा है। इसके बावजूद ‘‘आप’’ की सरकार अच्छा काम कर रही है। हर व्यक्ति को जनतंत्र की इज्जत करनी चाहिए और चुनी हुई सरकार को अपना काम करने देना चाहिए।
दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के अभिभाषण के उपरांत सीएम अरविंद केजरीवाल मीडिया रूबरू हुए और कहा कि सदन में उपराज्यपाल ने अपने अभिभाषण में बताया कि जब से दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से दिल्ली में हर क्षेत्र में दिन दूनी-रात चौगुनी प्रगति हो रही है। पिछले पांच सालों के अंदर दिल्ली में शिक्षा स्वास्थ्य, सड़क बिजली पानी टूरिज्म और इंफ्रास्ट्रक्चर समेत हर क्षेत्र में बहुत जबरदस्त प्रगति हुई है।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एलजी ने अपने अभिभाषण में यह भी कहा कि इस दौरान दिल्ली सरकार के सामने कई अड़चनें आई लेकिन उन सभी अड़चनों के बावजूद सरकार ने बहुत अच्छा काम किया। सीएम ने कहा कि हम लोग देख रहे हैं कि किस तरह से दिल्ली सरकार के अंदर तरह-तरह की दखलंदाजी की जा रही है। सरकार को अपना काम न करने देने के लिए कई तरह से परेशान किया जा रहा है। इसके बावजूद भी सभी परेशानियों को लांघते हुए और जनता को साथ लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार अच्छा काम कर रही है। इस बात को केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लोग मानते हैं।
सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हर व्यक्ति को जनतंत्र की इज्जत करनी चाहिए। दो करोड़ लोगों ने अगर किसी सरकार को चुनकर भेजा है तो उस सरकार को काम करने देना चाहिए। चुनी हुई सरकार को अगर आप काम नहीं करने देंगे और तरह-तरह की अड़चनें लगाएंगे तो यह सही नहीं है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा में आज बजट सत्र की शुरूआत हुई। सत्र की शुरूआत राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने अपना अभिभाषण दिया। एलजी ने अपने अभिभाषण में केजरीवाल सरकार की उपलब्धियों को दिल्ली की जनता के सामने रखा। एलजी ने अपने अभिभाषण में बताया कि कोविड-19 समेत तमाम चुनौतियों को पार करते हुए केजरीवाल सरकार ने एक मजबूत अर्थव्यवस्था को हासिल करने का भरसक प्रयास किया है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी समेत हर क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां