उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भाजपा की ओर से बाधा पहुंचाना सदन की मर्यादा के खिलाफ- अरविंद केजरीवाल

 सदन ने अवमानना पर एक प्रस्ताव पास किया है, जिसे कमेटी को भेजा जाएगा कि एलजी के भाषण के दौरान इस तरह से बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए-
 एलजी के अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों के हंगामा करने पर कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रखा प्रस्ताव सदन ने किया पास
 सदन में एलजी के अभिभाषण के दौरान भाजपा के सदस्यों का हंगामा करना बहुत ही निंदनीय है
 सदन ने प्रस्ताव पास कर आचार समिति के पास भेजा है, ताकि समिति इस विषय में जांच कर अपनी सिफारिश दे
EROS TIMES: दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में आज जैसे ही उपराज्यपाल का अभिभाषण शुरू हुआ भाजपा के विधायकों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसके चलते एलजी के अभिभाषण में बाधा पहुंची। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसे सदन की अवमानना करार देते हुए एक प्रस्ताव रखा जिसे सर्व सम्मति से पास कर आचार समिति के पास भेज दिया गया। भाजपा के सदस्यों के हंगामे पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान बाधा पहुंचाना एक तरह से सदन की मर्यादा के खिलाफ है। सदन की अवमानना पर एक प्रस्ताव पास हुआ है जिसे आचार कमेटी को भेजा जाएगा कि एलजी के भाषण के दौरान इस तरह से बाधा नहीं पहुंचनी चाहिए। वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सदन में एलजी के अभिभाषण के दौरान भाजपा के सदस्यों का हंगामा करना बहुत ही निंदनीय है।
सदन में एलजी के अभिभाषण के दौरान भाजपा के विधायकों द्वारा हंगामा करने पर सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नियमों के मुताबिक एलजी के अभिभाषण के दौरान बाधा पहुंचाना एक तरह से सदन की मर्यादा के खिलाफ है। यह सदन की अवमानना करना है। इसके ऊपर सारे सदन ने एक प्रस्ताव पास किया है कि इस पूरे मामले को उचित कमेटी को भेजा जाए कि एलजी के भाषण के दौरान इस तरह से बाधा नहीं पहुंचानी चाहिए।
इससे पहले दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने उपराज्यपाल के अभिभाषण में भाजपा विधायकों द्वारा बाधा पहुंचाने पर कड़ी आपत्ति जताते सदन में एक प्रस्ताव पेश किया। उन्होंने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि विधानसभा के शेड्यूल 5 में उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सदस्यों द्वारा सदन की अवमानना करने के बारे में लिखा हुआ है। इसके मुताबिक अगर कोई भी सदस्य एलजी के सदन में अभिभाषण के दौरान  उससे पहले या बाद में बाधा पहुंचाता है, नारेबाजी करता है, सवाल करता है सदन से वॉक आउट करता है या पॉइंट ऑफ ऑर्डर की बात करता है तो ऐसा करना सदन की अवमानना माना जाएगा। सदन इस विषय में प्रस्ताव पास करके इस समस्या का निपटारा कर सकता है। कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि यह मामला हमारे सदन का है। हमारा एलजी से मतभेत हैं  लेकिन हम यही कहते हैं कि जो परंपराएं हैं वो परंपराएं चलती रहें।
वहीं  कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उपराज्यपाल से हमारे मतभेद हैं। यह मतभेद भी इसी चीज को लेकर हैं कि हम चाहते हैं कि एलजी प्रजातंत्र की मर्यादा और संवैधानिक प्रधानता को बनाकर रखें। दिल्ली सरकार एलजी से यही कहती है कि वो संविधान में जैसा लिखा है वैसे ही काम करें और कानून के हिसाब चलें। आज सदन में एलजी के अभिभाषण के दौरान भाजपा के सदस्यों ने बहुत हंगामा किया। एलजी उस वक्त सदन में अभिभाषण देने के लिए अपने स्थान पर खड़े हुए थे। इसके बावजूद भी भाजपा के सदस्यों का हंगामा चलता रहा।
उन्होंने कहा कि सदन में इस विषय पर प्रस्ताव पास किया गया। हालांकि सदन प्रस्ताव पास करके आज भी इस मामले में सजा सुना सकता था। यह सदन के पास अधिकार है। मगर सदन ने इस मामले को आचार समिति के पास भेजा है, ताकि आचार समिति इस विषय में जांच करके अपनी सिफारिश सदन को दे। उन्होंने कहा कि यह बहुत निंदनीय है कि भाजपा के नेताओं ने आज इस तरह से सदन की अवमानना की।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    नोएडा। फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन द्वारा 12 अगस्त 2026 को आयोजित भव्य ‘संकल्प समारोह’ में पंजाबी समाज की एकता, संगठनात्मक शक्ति, सामाजिक सरोकार और सांस्कृतिक विरासत का शानदार प्रदर्शन देखने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 12 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 25 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां