आर जे स्टार फैमिली अवार्ड व सकारात्मक भारत उदय सम्मान के बीच सकारात्मक स्मारिका व आरजेएस पॉजिटिव यूट्यूब चैनल का शुभारंभ

दिल्ली:EROS TIMES: एक लंबे अरसे से सकारात्मक भारत अभियान के सूत्रधार टीम ‌आरजेएस ने 8 राज्यों के मीडिया कर्मियों के साथ 12 अगस्त को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में स्वाधीनता उत्सव कार्यक्रम में सकारात्मक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन राम जानकी संस्थान (आरजेएस,) नई दिल्ली द्धारा TJAPSKBSK पश्चिम बंगाल के सहयोग से किया गया।

आर जे संयोजक उदय कुमार मन्ना ने बताया कि का कार्यक्रम में 15 सकारात्मक व्यक्तित्व के धनी दंपतियों को आर जे स्टार अवार्ड और देश में आर जे एस सकारात्मक बैठक आयोजित करने वाले 11 आयोजकों कोआर जे एस सकारात्मक भारत उदय सम्मान से नवाजा गया।

यह सम्मान टीम आर जे एस से जुड़े राज्यसभा टीवी के कार्यक्रम प्रमुख अरविंद कुमार सिंह, राष्ट्रीय सहारा के पूर्व संपादक ओमकारेश्वर पांडे और उनकी धर्मपत्नी लोक गायिका विजया भारती , वर्किंग जनर्लिस्टस ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र भंडारी , ऑल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा और आकाशवाणी के प्रसारण कर्मी तथा आवाज के जादूगर जैनेन्द्र सिंह ने प्रदान किए और मीडिया कार्यशाला को संबोधित किया।

मीडिया के तकनीकी पक्ष की बारिकियों को आईटी प्रोफेशनल संजय झा ने बताया।वरिष्ठ प्रसारणकर्मी पार्थसारथी थपलियाल ने विद्यार्थियों सहित दर्शकों के लिए क्विज और ईनाम का संचालन किया ।

आरजेएस फैमिली से जुड़े शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद व उनकी धर्मपत्नी नेहा आजाद तिवारी की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए।
मुनि इंटरनेशनल स्कूल,मोहन गार्डन के बच्चों ने राष्ट्रभक्ति गीतों से दर्शकों का मन मोह लिया, वही 40 पेज की आरजेएस जयहिंदजयभारत स्मारिका और आकाशदीप के सौजन्य से आरजेएस पॉजिटिव मीडिया यूट्यूब चैनल का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में आल मीडिया काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र विश्वकर्मा ने आर जे एस संयोजक उदय कुमार मन्ना को दिल्ली एनसीआर के प्रभारी का पत्र सौंपा।

मन्ना बीएमएस से संबद्ध w j i के राष्ट्रीय प्रचार सचिव हैं ।
जय हिंद जय भारत कार्यक्रम को आरजेएस फैमिली के नेशनल मीडिया कन्फेडरेशन के उपाध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा,आईएएस अधिकारी जगदीश पांडे पत्रकार गुलाम रसूल देहलवी, दूरदर्शन जलपाईगुड़ी के इशहाक खान, खबर आजकल सिलीगुड़ी के अरुण कुमार , आदि ने संबोधित किया कार्यक्रम में 8 राज्यों के पत्रकार भी उपस्थित थे ।

आर जे एस मीडिया रिपोर्ट पर एक वृत्तचित्र दिखाई गई जिसे आर जे स्टार मीडिया डेली डायरी ने तैयार किया था। कार्यक्रम की व्यवस्था भी प्रखर वार्ष्णेय, दुर्गा प्रसाद,ब्रह्मानंद ,विक्रम आदि जयहिंद जयभारत-वन्देमातरम टीम ने की। आरजेएस आॅब्जर्वर दीप माथुर ने आए आरजेएस स्टार‌ दम्पतियों और सकारात्मक बैठक के आयोजकों के साथ 8 राज्यों से आए मीडिया कर्मियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 11 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 33 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 13 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 43 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां