लालू की बेटी के खिलाफ PIL, लगा सीएम हाउस को अपना पता बताने का आरोप

पटना, इरोस टाइम्स: आपको बता दे की लालू यादव की बेटी चंदा यादव के खिलाफ पटना हाईकोर्ट में एक पीआईएल दायर की गई है। जिसमें चंदा यादव पर उनका सीएम के सरकारी आवास को अपना पता बताने और उसका कमर्शियल मकसद से इस्तेमाल का आरोप लगा है।

मॉल घोटाले से जुड़े दस्तावेजों में दिया गया था सीएम आवास का पता…

– न्यूज एजेंसी के मुताबिक चंदा यादव पर बिहार सीएम के सरकारी घर को अपने पते के तौर पर दिखाने का आरोप लगा है। वहीँ कहा जा रहा है कि यादव परिवार ने सीएम आवास को खाली कर दिया था, लेकिन इसके 10 साल बाद तक भी चंदा यादव ने उसके पते का बतौर कमर्शियल इस्तेमाल भी किया।

– बीजेपी के सीनियर लीडर सुशील मोदी के मुताबिक चंदा यादव ने मल्टी करोड़ के मॉल घोटाले से जुड़े दस्तावेजों में इस पते का इस्तेमाल किया था।

सीएम को दी कार्रवाई करने की चुनौती-बीजेपी

-बीजेपी लीडर सुशील मोदी ने सीएम नीतीश कुमार को चंदा यादव के खिलाफ कार्रवाई करने की चुनौती दी है। मोदी ने आरोप लगाया है कि चंदा यादव के 2 मंत्री भाइयों तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव ने भी इन दस्तावेजों पर साइन किया, लिहाजा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

जाने क्या है मामला?

– लालू के परिवार ने 2005 में असेंबली इलेक्शन में हार के बाद पटना में 1 अन्ने मार्ग स्थित सीएम आवास खाली कर दिया था। इसके बावजूद सितंबर 2014 में डिलाइट मार्केटिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर चंदा यादव ने इसे अपने ऑफिशियल रेजीडेंस के तौर पर बताया।

– सुशील मोदी के मुताबिक यह कंपनी अब लारा प्रोजेक्ट LLP के नाम से जानी जाती है जिसकी मालिक राबड़ी देवी और उनके बेटे हैं। चंदा के दस्तावेजों पर उनके भाइयों डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव और हेल्थ मिनिस्टर तेज प्रताप यादव ने भी साइन किए हैं।
– मोदी ने सवाल किया कि क्या यादव परिवार को यह मालूम नहीं था कि वे अब सीएम आवास में नहीं रह रहे हैं? मोदी ने यादव परिवार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए यह दावा भी किया कि राबड़ी देवी के राज में इस परिवार ने एक बिजनेसमैन को शराब की फैक्ट्री लगाने के लिए पटना में कई प्लॉट गिफ्ट के तौर पर दे दिए।

  • Related Posts

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और जरूरतमंदों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को सेक्टर-12 स्थित नोएडा लोकमंच दवा बैंक एवं फ्री हेल्थ सेंटर…

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    नोएडा। श्रावण मास के अवसर पर नोएडा के वरिष्ठ समाजसेवी शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के आवास पर आयोजित रात्रि भोज में शहर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से जुड़ी राजनीति,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 8 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 19 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 42 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 24 views
    श्रावण में शैलेन्द्र शर्मा उर्फ शालू पंडित के रात्रि भोज में जुटीं कई दिग्गज हस्तियां

    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    • By admin
    • August 8, 2026
    • 11 views
    जलवायु संरक्षण में राष्ट्रीय पहचान: वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक सचिन गुप्ता को मिला ‘राष्ट्रीय जलवायु नेतृत्व सम्मान 2026’

    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस

    • By admin
    • August 7, 2026
    • 27 views
    सिर्फ ₹30 में 24 घंटे ऑनलाइन डॉक्टर की सलाह, नोएडा लोक मंच ने शुरू की नई हेल्थ सर्विस