राज्यपाल राम नाईक करेंगे केशव संवाद पत्रिका के पत्रकारिता के अग्रदूत विशेषांक का विमोचन

नोएडा। प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में नारद जयंती समारोह का आयोजन सेक्टर 62 स्थित जेपी इंस्टीट्यूट सभागार में होगा। 14  मई, रविवार की शाम चार बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आ रहे उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल राम नाईक मासिक पत्रिका केशव संवाद के पत्रकारिता के अग्रदूत विशेषांक का लोकार्पण करेंगे। साथ ही दो वरिष्ठ पत्रकारों बल्देव भाई शर्मा और अजय मित्तल को सम्मानित करेंगे। इन्हें शाल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। बल्देव भाई शर्मा संप्रति नेशनल बुक ट्रस्ट के चेयरमैन हैं जबकि वरिष्ठ स्तंभकार अजय मित्तल मेरठ से प्रकाशित पत्रिका राष्ट्रदेव के 19 साल से संपादक हैं।

उक्त जानकारी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड के संयुक्त प्रचार प्रमुख कृपाशंकर एवं प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान के अध्यक्ष श्री जगदीश उपासने ने संयुक्त रूप से दी। सेक्टर 62 स्थित प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संस्थान परिसर में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि संघ का प्रचार विभाग हर साल नारद जयंती के अवसर पर कार्यक्रम करता है। इसी क्रम में इस बार यह कार्यक्रम जेपी इंस्टीट्यूट में किया जा रहा है। इसमें माननीय राज्यपाल राम नाईक के अलावा फिल्मों की पटकथा लेखिका अद्वैता काला विशिष्ट अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगी। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि केशव संवाद पत्रिका पिछले 17 साल से प्रकाशित हो रही है। पिछले साल से हर तीसरे माह इसका विशेषांक प्रकाशित होता है जिसकी विषय वस्तु किसी खास मुद्दे पर केंद्रित होती है। इस बार का विशेषांक नारद जयंती के अवसर पर प्रकाशित किया जा रहा है लिहाजा उसकी विषय वस्तु पत्रकारिता पर केंद्रित है। विशेषांक में आजादी के लेकर अब तक की ऐसी पत्र-पत्रिकाओं और समाचार पत्रों पर फोकस किया गया है जिन्होंने राष्ट्रीय सरोकारों को साधने में महती भूमिका अदा की। मीडिया के नायक ऐसे पत्रकारों पर भी लेखनी चलायी गयी है जिन्होंने विपरीत हालात में भी अपने लेखन से समझौता नहीं किया। इस बार ऐसे ही दो पत्रकारों बल्देव भाई शर्मा और अजय मित्तल को सम्मानित करने का फैसला किया गया है।

  • Related Posts

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    नोएडा में सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश, बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान नोएडा। भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा जनकल्याण के…

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    नई दिल्ली। सामाजिक विकास, शिक्षा और युवा सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को प्रतिष्ठित “इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स” सम्मान से सम्मानित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 10 views
    भारत विकास परिषद नोएडा ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन कार्यक्रम

    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 11 views
    अभिनेता अरबाज खान ने चैलेंजर्स ग्रुप के संस्थापक प्रिंस शर्मा को ‘इंडियाज़ मोस्ट इन्फ्लुएंशियल लीडर्स’ सम्मान से किया सम्मानित

    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    • By admin
    • June 7, 2026
    • 54 views
    महंगाई पर कांग्रेस का हमला: घरेलू गैस सिलेंडर महंगा होने से जनता पर बढ़ेगा बोझ – सतेन्द्र शर्मा

    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 14 views
    ‘चैलेंजर्स केयर्स फॉर एनवायरनमेंट’ के संदेश के साथ युवाओं ने बढ़ाया पर्यावरण जागरूकता अभियान

    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    • By admin
    • June 5, 2026
    • 93 views
    ‘पेड़ बचेंगे तभी भविष्य बचेगा’: सूरजपुर वेटलैंड में वाईएसएस फाउंडेशन ने चलाया स्वच्छता और वृक्ष संरक्षण अभियान

    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान

    • By admin
    • June 4, 2026
    • 20 views
    ‘हरा-भरा बवाना’ के संकल्प के साथ बवाना इन्फ्रा डेवलपमेंट ने शुरू किया पर्यावरण एवं सामाजिक जागरूकता अभियान