शिक्षकों के साथ खड़ी केजरीवाल सरकार कॉंट्रैक्ट जल्द होगा रिन्यू- शिक्षा मंत्री आतिशी

शिक्षा हमारी प्राथमिकता कॉंट्रैक्ट को लेकर शिक्षकों की तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे-मेयर शैली ओबरॉय
शिक्षा मंत्री आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय ने एमसीडी स्कूलों के संविदा शिक्षकों से की मुलाक़ात
शिक्षा मंत्री और मेयर ने दिया आश्वासन दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह एमसीडी के स्कूलों के शिक्षकों के कॉंट्रैक्ट रिन्यूअल प्रक्रिया को भी सुचारू बनायेंगे
सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर कामकाजी वातावरण प्रदान करना मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की प्राथमिकता 
 अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर सुविधाएँ देने पर किया जाएगा फोकस
EROS TIMES: आतिशी और मेयर शैली ओबेरॉय ने मंगलवार को एमसीडी स्कूलों के संविदा शिक्षकों से मुलाकात की। शिक्षा मंत्री और मेयर ने शिक्षकों के अनुबंधों के नवीनीकरण संबंधी चिंताओं को दूर करते हुए आश्वासन दिया कि जल्द ही उनके अनुबंधों के नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित किया जाएगा। इस मौक़े पर शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को बेहतर कामकाजी वातावरण प्रदान करना और उनका सम्मान करना हमेशा से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की प्राथमिकता रही है। इस दिशा में हम एमसीडी के स्कूलों में काम करने वाले संविदा शिक्षकों के साथ खड़े है और उनके कॉंट्रैक्ट संबंधी तमाम समस्याओं को ख़त्म करने की दिशा में काम कर रहे है। मेयर शैली ओबरॉय ने भी कहा कि शिक्षा हमारी प्राथमिकता कॉंट्रैक्ट को लेकर शिक्षकों की तमाम समस्याओं का समाधान करेंगे और जल्द ही एमसीडी के संविदा शिक्षकों के कॉंट्रैक्ट को रिन्यू किया जाएगा।
आतिशी ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को काम करने का बेहतर वातावरण प्रदान करने पर जोर देते हुए कहा यह महत्वपूर्ण है ताकि शिक्षक छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। 2015 से पहले दिल्ली सरकार के स्कूलों में भी अतिथि शिक्षकों का अनुबंध नवीनीकरण एक प्रमुख मुद्दा था लेकिन जब से दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार आई है, संविदा शिक्षकों के अनुबंध बिना किसी आवेदन के स्वतः ही नवीनीकृत हो जाते हैं।
शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार के स्कूलों की तरह अब एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया को सुचारू बनाया जाएगा और एमसीडी के शिक्षकों को इस विषय पर चिंता करने की ज़रूरत नहीं होगी।
शिक्षा मंत्री आतिशी व मेयर शैली ओबरॉय ने शिक्षकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार उनके और उनके छात्रों के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी के मार्गदर्शन में दिल्ली सरकार ने हमेशा शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाया है। अब जब एमसीडी में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है तो यहाँ भी शिक्षा हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्थायी समिति के चुनाव न होने के कारण अनुबंध नवीनीकरण की प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई है, लेकिन हम एमसीडी स्कूलों में सभी शिक्षकों के अनुबंधों को जल्द से जल्द नवीनीकृत करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बैठक के दौरान आरके पुरम की विधायक प्रोमिला टोकस और शिक्षा सचिव अशोक कुमार भी मौजूद थे।
बता दें कि एमसीडी स्कूलों में लगभग 2200 संविदा शिक्षक काम कर रहे हैं। इन संविदा शिक्षकों को अनुबंध नवीनीकरण को लेकर लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसका असर एमसीडी स्कूलों में काम पर पड़ रहा है। इस दिशा में मेयर शैली ओबरॉय प्राथमिकता के साथ काम कर रही है और जल्द ही इन शिक्षकों के अनुबंधों को नवीनीकृत किया जाएगा।
  • admin

    Related Posts

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    नोएडा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नोएडा में इस बार देशभक्ति और राष्ट्रभावना का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। नव ऊर्जा युवा संस्था की ओर से 3500 फीट लंबे विशाल…

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    सामाजिक एकता, संस्कृति और विरासत को मजबूत करने का लिया जाएगा संकल्प, जनप्रतिनिधियों समेत समाज के कई दिग्गज होंगे शामिल नोएडा। पंजाबी समाज की एकता, सामाजिक शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    • By admin
    • August 17, 2026
    • 7 views
    डीजे से लेकर प्रो एवी और एलईडी तक, भारत मंडपम में 19 अगस्त से दिखेगी मनोरंजन तकनीक की नई दुनिया

    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 13 views
    3500 फीट का तिरंगा लेकर नोएडा में निकलेगी भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों लोगों के जुटने की उम्मीद

    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    • By admin
    • August 13, 2026
    • 36 views
    फेडरेशन ऑफ पंजाबी एसोसिएशन के संकल्प समारोह में उमड़ा पंजाबी समाज, प्रो. जगदीश मुखी को मिला ‘मदन लाल खुराना पंजाबी रत्न अवार्ड’

    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    • By admin
    • August 11, 2026
    • 14 views
    पंजाबी समाज की एकता, विरासत और नई पीढ़ी के भविष्य को लेकर नोएडा में बड़ा आयोजन

    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 22 views
    फेलिक्स हॉस्पिटल और नोएडा लोक मंच के सहयोग से लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों लोगों ने कराया नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन

    • By admin
    • August 9, 2026
    • 44 views
    नोएडा पंजाबी एकता समिति की मासिक बैठक संपन्न, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मेहता का इस्तीफा स्वीकार; वार्षिक कार्यक्रमों और समाजसेवा के विस्तार पर मंथन