सीएम केजरीवाल ने निभाया वादा वकीलों के लिए जारी रहेगी लाइफ व मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी-सौरभ भारद्वाज

सीएम अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना’ को जारी रखने की दी मंजूरी
योजना के तहत वकीलों को 10 लाख तक का जीवन बीमा और वकीलों व उनके दो आश्रित बच्चों को पांच लाख तक का मेडिक्लेम मिलेगा
 सीएम अरविंद केजरीवाल ने वादा पूरा करते हुए वकीलों व उनके परिवारों के लिए लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम पॉलिसी को आगे बढ़ा दिया है
EROS TIMES: अरविंद केजरीवाल ने चुनाव के दौरान दिल्ली के वकीलों से किया अपना वादा निभाते हुए उनके लिए लाइफ और मेडिक्लेम इंश्योरेंस पॉलिसी को जारी रखने का फैसला लिया है। सीएम केजरीवाल की अगुआई में मंगलवार को दिल्ली कैबिनेट ने ‘मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना’ को जारी रखने की मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत पंजीकृत वकीलों को 10 लाख तक का जीवन बीमा के साथ ही वकीलों व उनके दो आश्रित बच्चों को पांच लाख रुपए तक का मेडिक्लेम मिलता है। कैबिनेट मंत्री  सौरभ भारद्वाज ने कहा कि सीएम  अरविंद केजरीवाल ने अपना वादा पूरा करते हुए वकीलों व उनके परिवारों के लिए लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम पॉलिसी को आगे बढ़ा दिया है।
  अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में सभी कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्य सचिव और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कैबिनेट बैठक में कानून मंत्री   कैलाश गहलोत ने मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के तहत दिल्ली की मतदाता सूची में नामित दिल्ली बार काउंसिल के साथ पंजीकृत अधिवक्ताओं को क्रमशः ग्रुप टर्म इंश्योरेंस और ग्रुप मेडिक्लेम इंश्योरेंस प्रदान करने के लिए पूर्व की नीति को समान शर्तों के साथ जारी रखने का प्रस्ताव रखा। साथ ही कैबिनट मंत्री ने सभी 6 जिला अदालतों में प्रिंटर ई-लाइब्रेरी की सुविधा और प्रत्येक जिला में अधिवक्ताओं और स्टाफ कर्मचारियों के लिए क्रेच सुविधा को जल्द शुरु करने के लिए प्रस्ताव रखा था। जिसे कैबिनेट बैठक में व्यय की स्वीकृति दी गई।
कैबिनेट मंत्री  सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के वकीलों को इस चुनाव से पहले वादा किया था कि वकीलों और उनके परिवारों को लाइफ इंश्योरेंस और मेडिक्लेम इंश्योरेंस देंगे। केजरीवाल सरकार ने वादा पूरा करते हुए इस पॉलिसी को भी आगे बढ़ा दिया गया है। इसकी किश्त ग्रुप इंश्योरेंस की एलआईसी और मेडिक्लेम इंश्योरेंस की न्यू इंडिया इंश्योरेंस को जाएगी। इस संबंध में आज कैबिनेट ने फैसला लिया है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने नवंबर 2020 में दिल्ली के वकीलों के लिए मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना शुरू की थी इस योजना के तहत वकीलों को 10 लाख रुपए तक का जीवन बीमा दिया जाता है। इसके अलावा वकीलों व उनके पति/पत्नी और उनके दो आश्रित बच्चों को 25 साल की उम्र तक पांच लाख रुपये तक का ग्रुप मेडिक्लेम कवरेज दिया जाता है। योजना के तहत छह जिला अदालतों में ‘क्रेश’ भी निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है।
नवंबर 2020 में योजना के शुरू होने पर 24 हजार से अधिक वकीलों ने इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराया था। हालांकि अब इस योजना के तहत अपना पंजीकरण कराने वाले अधिवक्ताओं की संख्या 30 हजार से अधिक हो गई है।
  • admin

    Related Posts

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

      नोएडा, 21 जून। भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम व्यापार समझौते (Interim Trade Agreement) को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने किसानों की आशंकाओं और चिंताओं को सार्वजनिक…

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    नोएडा, 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सेक्टर-94 स्थित श्री जी गौ सदन में योग दिवस समारोह, गौ शिशुओं हेतु वाड़ा निर्माण भूमि…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    राकेश टिकैत बोले- अमेरिकी सब्सिडी वाले कृषि उत्पादों से भारतीय किसानों को होगा नुकसान, एमएसपी व्यवस्था पर भी जताई चिंता

    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    भारत विकास परिषद ने योग दिवस पर किया गौ सेवा, स्वास्थ्य सेवा और संस्कारों का संगम

    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 6 views
    ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन की हड़ताल जारी, भ्रामक खबरों का किया खंडन

    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    • By admin
    • June 21, 2026
    • 10 views
    चैलेंजर्स ग्रुप के युवा सशक्तिकरण कार्यक्रम में 180 से अधिक युवाओं ने लिया भाग, करियर और आत्मनिर्भरता पर हुआ मंथन

    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    • By admin
    • June 19, 2026
    • 9 views
    शौर्य (डोगी) को गोली मारने वाला आरोपी शमी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी

    • By admin
    • June 18, 2026
    • 6 views
    कॉकरोच जनता पार्टी का थप्पड़ कांड के बाद नया कदम, जंतर-मंतर पर फिर प्रदर्शन की तैयारी