केजरीवाल सरकार शहादरा जिले की प्रमुख सड़कों का करेगी सौंदर्यीकरण,मंत्री आतिशी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

इन प्रोजेक्ट के जरिए केजरीवाल सरकार का जोर विश्वस्तरीय मानकों के तहत फ्लैक्सिबल और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करना है|

शहादरा जिले की एलआईसी रोड (एमसीडी कार्यालय और जीटी रोड को जोड़ने वाली) ; हंसराज पब्लिक स्कूल रोड-दिलशाद गार्डन, रोड नंबर 62 से पेट्रोल पंप जीटी रोड और रोड नंबर 69 सहित अन्य सड़कों को मजबूत किया जाएगा

पीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञों से सड़कों का मूल्यांकन कराया है और जल्द से जल्द सड़कों के सुदृढ़ीकरण कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया गया है|

सड़कों के सुदृढ़ीकरण से इन इलाकों और आसपास के लाखों लोगों को लाभ होगा, मुख्य सड़कों से कॉलोनियों तक की कनेक्टिविटी बेहतर होगी

पीडब्ल्यूडी मिशन मोड में काम कर रहा है, सुदृढ़ीकरण परियोजना के तहत इन सड़कों के रखरखाव से सुचारू आवागमन सुनिश्चित हो सकेगा

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों के मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को कोई असुविधा न हो और सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए

Eros Times: केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगों के लिए शहर की सड़कों को बेहतर, सुंदर और सुरक्षित बनाने के लिए मिशन मोड पर काम कर रही है। इसी के तहत पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने शहादरा जिले की कई सड़कों के सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए परियोजनाओं को मंजूरी दी है। दिल्ली सरकार की इस पहल का उद्देश्य दिल्लीवासियों को आवागमन की बेहतर सुविधा देना और आस पास के इलाकों से इंटरकनेक्टिविटी को बढ़ाना है। इसके तहत शहादरा जिले की प्रमुख 9 सड़कों का सुंदरीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जायेगा।

परियोजनाओं को मंजूरी देते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि केजरीवाल सरकार वैश्विक मानकों का पालन करते हुए एक  फ्लेक्सिबल और सुरक्षित परिवहन नेटवर्क तैयार करने पर जोर दे रही है। इस परियोजना के जरिए दिल्ली की सड़के और मजबूत होंगी। साथ ही यह दिल्ली सरकार की दिल्लीवासियों को विश्व स्तरीय मानकों का सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर देने की प्रतिबद्धता को भी दिखाता है। इन सड़कों के मजबूतीकरण से इलाके के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा, सड़कों से भीड़ कम होगी और मेन रोड से कॉलोनियों तक इंटर कनेक्टिविटी बढ़ेगी।

मंत्री आतिशी ने बताया कि इन सड़कों के निर्माण और मरम्मत का काम बहुत पहले किया गया था। पीडब्ल्यूडी ने विशेषज्ञों की सहायता से इन सड़कों का अच्छे से मूल्यांकन किया है और जल्द से जल्द इनकी मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए है। मंत्री आतिशी से हाई क्वालिटी के सड़क निर्माण के लिए वैश्विक मानकों का पालन करने के साथ-साथ यह भी निर्देश दिया हैं कि सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य के दौरान आने जाने वाले यात्रियों को कम से कम असुविधा हो।

वैश्विक मानकों का खास ध्यान रखते हुए और दिल्लीवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार इस परियोजना के जरिए न केवल सड़कों का निर्माण कर रही है, बल्कि जनता के लिए एक मजबूत और सुरक्षित ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बनाने पर भी जोर दे रही है। पीडब्ल्यूडी मंत्री आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार दिल्ली की सड़कों को बेहतर बनाने के लिए ‘मिशन मोड’ में काम कर रही है।

शाहदरा रोड डिवीजन की ये सड़कें मरम्मत होंगी

टेलीफोन एक्सचेंज आर-ब्लॉक रोड से होते हुए जीटी रोड से रोड नंबर 64 तक

  एलआईसी रोड (मलेरिया कार्यालय एमसीडी से जी.टी. रोड तक)।

  डिवाइडर रोड से पम्मी स्वीट के पास गुरुद्वारा रोड तक की सड़क।

हंस राज पब्लिक स्कूल दिलशाद गार्डन के सामने वाली सड़क।

 टी-प्वाइंट, एल पॉकेट से आर ब्लॉक छोटी रोटरी तक सड़क।

रोड नं.  62 (जम्मू-कश्मीर पॉकेट) से पेट्रोल पंप जीटी रोड (रेड क्रॉस सोसाइटी के सामने)।

  गुरुद्वारा रोड (कलंदर कॉलोनी का टी-पॉइंट) गौरी शंकर से सड़क।

डिवाइडर रोड से गुरुद्वारा तक सड़क (मुखर्जी पब्लिक स्कूल के पास) दिलशाद गार्डन 

रोड नंबर 69

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला