दिल्ली में आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढावा, 23 और दुकानों को 24 घंटे खोलने की सीएम ने दी मंजूरी

24 घंटे खुलने वाली ये दुकानें व व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, शॉप, रिटेल ट्रेड या बिजनेस कटेगरी की हैं

इन व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित होने से दिल्ली के अंदर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे

दिल्ली के श्रम विभाग को 33 आवेदन मिले थे, इसमें से 10 आवेदन पत्रों की जांच चल रही है

दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों व नियमों का कड़ाई से पालन नहीं करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले कुछ सालों में 699 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित करने की दी है अनुमति

Eros Times: सीएम अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली के अंदर 23 और दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की मंजूरी दी है। सरकार की इस पहल से दिल्ली के अंदर आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इन प्रतिष्ठानों को 24 घंटे संचालित के लिए दिल्ली के श्रम विभाग की ओर से मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा गया था। सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान कमर्शियल, रिटेल ट्रेड या बिजनेस कटेगरी के हैं। सरकार इन पर कड़ी निगरानी रखेगी। दिल्ली शॉप एस्टीब्लिशमेंट एक्ट 1954 के प्रावधानों और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब इसकी अंतिम मंजूरी देने के लिए एलजी के पास फाइल भेजी गई है। 

जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी गई है, उनको दिल्ली शॉप एस्टिब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 की धारा 14, 15 व 16 के प्रावधानों और नियमों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। गर्मियों के दिनों में रात 9 से सुबह 7 बजे तक और ठंड के मौसम में रात 8 से सुबह 8 बजे के बीच किसी भी प्रतिष्ठान में महिला कर्मचारियों को काम करने की अनुमति नहीं होगी। दुकानों को निर्धारित समय के अंदर ही खोलना और बंद करना होगा। इसका उल्लंघन करने पर व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कराए जा सकते हैं। अगर ग्राहक इंतजार कर रहे हैं तो दुकान खोलने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। अलग-अलग इलाकों में दुकानों को खोलने या बंद रखने का अलग-अलग समय तय हो सकता है और स्वामियों को उसका पालन करना होगा।

दिल्ली शॉप एंड एस्टिब्लिशमेंट्स एक्ट 1954 के तहत दिल्ली के श्रम विभाग के पास 24 घंटे दुकानों का संचालन करने के इच्छुक 33 लोगों ने आवेदन किया था। श्रम विभाग द्वारा इन आवेदन पत्रों और दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। जिसमें से 23 आवेदन पत्र सभी मानक पूरे करते पाए गए और उनको स्वीकृति दे दी गई है। जबकि शेष 10 आवेदन पत्रों की जांच प्रक्रिया अभी चल रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में दिल्ली के अंदर 24 घंटे दुकानों व व्यसायिक प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति लेने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। सीएम द्वारा समय-समय पर मानदंडों को पूरा करने वाले व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को मंजूरी दी जाती है। इससे पहले, सीएम ने दो जनवरी को 32 दुकानों और प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी थी। जबकि अगस्त 2023 में 29 और नवंबर 2023 में 83 दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को अनुमति दी थी। इसी कड़ी में सोमवार को 23 और दुकानों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को 24 घंटे खोलने की अनुमति दी गई है। अब इनकी संख्या बढ़कर 699 हो गई है। 

दरअसल, केजरीवाल सरकार दिल्ली में व्यवसायिक गतिविधियों के अनुकूल माहौल तैयार करने को लेकर बेहद गंभीर है, ताकि इसे बढ़ावा मिल सके। लिहाजा, सरकार ने इसको प्रोत्साहित करने और आर्थिक विकास को मजबूत करने के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। सीएम अरविंद केजरीवाल के सकारात्मक रूख के चलते 24 घंटे व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को संचालित करने के इच्छुक दुकान स्वामियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य रोजगार के अधिक अवसर पैदा करना और दिल्ली की अर्थव्यवस्था के समग्र विकास को बढ़ावा देना है। इससे व्यवसायों और उपभोक्ताओं दोनों पर समान रूप से सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। साथ ही, व्यापारियों को ज्यादा समय तक सेवा प्रदान करने की अनुमित मिलने से जनता को भी बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और वे 24 घंटे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं का उपयोग कर पाएंगे।

इन इलाकों में 24 घंटे दुकानें खोलने की मिली अनुमति

दिल्ली सरकार ने जिन दुकानों को 24 घंटे संचालित करने की अनुमति दी है, उनमें कई काटेगरी दुकानें हैं। मसलन, मेहरौली में होटल एवं रेस्टोरेंट, मालवीय नगर में टेली कम्युनिकेशन, नजफगढ़ में ग्रॉसरी शॉप, मुंडका में लॉजिस्टिक एंड कूरियर, एसडीए मार्केट में रेस्टोरेंट, जीके-2 में स्वीट्स शॉप, पीतमपुरा में आईटी, पुस्ता रोड नई दिल्ली में रेस्टोरेंट, मधु विहार में स्टोर मैनेजमेंट, पश्चिम विहार में स्टोर मैनेजमेंट सर्विस, कमला नगर में स्टोर मैंनेजमेंट सर्विस, मॉडल टाउन दो में रिटेल ट्रेड, तिलक नगर, ग्रेटर कैलाश, कीर्ति नगर, बादली, हौज खास, पीतमपुर में स्टोर मैनेजमेंट सर्विस, मोहन कॉरपोरेटिव में कमर्शियल, पश्चिम विहार में रेडिमेड गारमेंट की रिटेल शॉप समेत अन्य जगहों पर 24 घंटे दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।

  • admin

    Related Posts

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    नई दिल्ली। देश की सांस्कृतिक विरासत, राष्ट्रीय मूल्यों और राष्ट्रवादी विचारधारा को केंद्र में रखकर नवगठित देश प्रथम पार्टी ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से अपनी राजनीतिक विचारधारा को जन-जन…

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    नोएडा। RAYY, एक भारतीय ऐक्सपीरियेंस डिस्कवरी एवं बुकिंग प्लैटफॉर्म है जो “मेक रूम फॉर मोर लाईफ” के फलसफे पर आधारित है। इस प्लैटफॉर्म ने आज किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में अपने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    • By admin
    • October 24, 2026
    • 25 views
    देश प्रथम पार्टी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों और भारतीय जनसंघ की वैचारिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया

    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    • By admin
    • October 23, 2026
    • 20 views
    किडज़ानिया दिल्ली एनसीआर में हुआ RAYY का आधिकारिक लॉन्च

    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    • By admin
    • October 19, 2026
    • 134 views
    ‘मेरे घर राम आएंगे’ की कथक प्रस्तुति ने मोहा दर्शकों का मन, ‘अभिव्यक्ति 2026’ में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक

    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 59 views
    जनकपुरी में लग्जरी थिएटर के नए युग की शुरुआत लेकर आया वेव सिनेमाज

    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    • By admin
    • October 18, 2026
    • 249 views
    मेरठ की कलाकार मुक्ता सिंघल की चार पेंटिंग्स ‘शेयर्ड कैनवास’ प्रदर्शनी में बनीं आकर्षण का केंद्र

    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला

    • By admin
    • October 17, 2026
    • 104 views
    इंडियन कैंसर सोसाइटी की ‘गुलाबी एक्सप्रेस’ ने स्तन कैंसर मरीजों और सर्वाइवर्स को दिया एकजुटता का मंच, संगीत और संवाद से बढ़ाया हौसला